कोटा मे अजगर की मजबूत पकड़ का खौफनाक केस (फोटो- सोशल मीडिया) 
वायरल

10 मिनट तक मौत से लड़ता रहा शख्स! 5.5 फीट के इंसान को अजगर ने जकड़ा, VIDEO देख फट जाएगा कलेजा

अजगर की मजबूत पकड़ के किस्से आपने फिल्मों कहानियों में तो बहुत सुने होंगे, लेकिन राजस्थान के कोटा में जो हुआ, उसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। यहां एक जीते-जागते इंसान को अजगर ने अपनी जकड़ में ले लिया।

सौरभ शर्मा

Python Attack Viral Video: अजगर की मजबूत पकड़ के किस्से आपने फिल्मों या कहानियों में तो बहुत सुने होंगे, लेकिन राजस्थान के कोटा में जो हुआ, उसे देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। यहां एक जीते-जागते इंसान को अजगर ने अपनी जानलेवा कुंडली में जकड़ लिया। मामला कोटा के सुपर थर्मल पावर स्टेशन का है, जहां काम कर रहे एक मजदूर पर अचानक मौत झपट पड़ी। करीब 10 मिनट तक यह शख्स जिंदगी और मौत के बीच झूलता रहा, जिसका खौफनाक वीडियो अब सोशल मीडिया पर हर किसी को डरा रहा है।

यह रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सोमवार को घटी। पंप हाउस के ठेका श्रमिक नंद सिंह, थर्मल प्लांट के दो अधिकारियों के साथ रूटीन जांच पर थे। वे वहां लगी रो वाटर की पाइपलाइन चेक करने गए थे। पाइपलाइन के पास ही यह विशालकाय अजगर घात लगाकर बैठा था, जो किसी को नजर नहीं आया। जैसे ही नंद सिंह वहां पहुंचे, अजगर ने बिजली की तेजी से हमला बोला और उनके पैर को पूरी ताकत से जकड़ लिया। यह नजारा देख साथ मौजूद अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए और उन्होंने शोर मचाकर अन्य कर्मचारियों को बुलाया।

मौत के जबड़े में 10 मिनट का संघर्ष

अजगर की पकड़ इतनी मजबूत थी कि नंद सिंह का हिलना भी मुश्किल हो गया था। करीब 10 मिनट तक वहां अफरा-तफरी का माहौल रहा। साथी कर्मचारियों ने हिम्मत दिखाते हुए लाठी-डंडों से अजगर को पीटना शुरू किया। काफी मशक्कत और संघर्ष के बाद आखिरकर नंद सिंह को अजगर के चंगुल से छुड़ाया जा सका। गनीमत रही कि इस जानलेवा हमले में नंद सिंह बाल-बाल बच गए। उन्हें तुरंत एमबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां मामूली चोटों का इलाज किया गया। इस दौरान का वीडियो देखकर कोई भी सहज ही अंदाजा लगा सकता है कि अजगर की गिरफ्त कितनी खतरनाक होती है।

यह भी पढ़ें:

पहली बार देखा इतना विशाल शिकारी

घायल श्रमिक नंद सिंह ने बताया कि थर्मल परिसर में अक्सर अजगर दिख जाते हैं, लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी में पहली बार इतना बड़ा और आक्रामक अजगर देखा था जिसने उन पर सीधा हमला किया। इस पूरी घटना का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि अजगर की पकड़ में आने के बाद इंसान की क्या हालत होती है। लोग इस वीडियो को देखकर सिहर उठ रहे हैं कि अगर समय रहते कर्मचारी मदद के लिए नहीं दौड़ते तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान

बिलासपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पत्थरबाजी में 5 घायल; 300 पुलिसकर्मी तैनात

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा