वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
वायरल

कोलकाता में कॉफी के साथ अमेरिकी टूरिस्ट का Caricature सिर्फ 80 रुपये में बना, वीडियो वायरल

Coffee With Caricature : कोलकाता घूमने आए एक अमेरिकी टूरिस्ट को लोकल दुकान में कॉफी के साथ उनका हाथ से बनाया गया Caricature मिला और इसकी पूरी कीमत सिर्फ 80 रुपये थी।

हितेश तिवारी

US Tourist in Kolkata : कोलकाता घूमने पहुंचे एक अमेरिकी टूरिस्ट को शहर से ऐसी यादगार सौगात मिली, जिसकी उन्होंने शायद कल्पना भी नहीं की थी। मार्कस नाम के इस टूरिस्ट ने एक लोकल चाय-कॉफी की दुकान का दौरा किया, जहां उनकी मुलाकात कलाकार श्यामा प्रसाद डे से हुई।

दुकान में लगे अलग-अलग चित्रों को देखकर मार्कस काफी प्रभावित हुए। उन्होंने वहां भारतीय हस्तियों की बनाई गई तस्वीरें देखीं, जिनमें पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली का स्केच भी शामिल था। दुकान में उन्हें श्यामा प्रसाद डे की कुछ तस्वीरें भी दिखाई दीं, जिनसे पता चला कि कलाकार बंगाली टीवी शो Dadagiri में भी नजर आ चुके हैं।

अमेरिकी टूरिस्ट को कॉफी के साथ Caricature मिला

बातचीत के दौरान श्यामा प्रसाद डे ने मार्कस का Caricature बनाने का फैसला किया। मार्कस कुर्सी पर बैठे और कलाकार ने कुछ ही देर में उनका हाथ से बनाया हुआ कार्टून तैयार कर दिया। इस दौरान मार्कस ने मजाक करते हुए कहा कि टोपी के नीचे से बाहर निकलते उनके बाल उन्हें पहले से ही कार्टून कैरेक्टर जैसा लुक दे रहे हैं।

जब चित्र तैयार हुआ तो मार्कस काफी खुश नजर आए। लेकिन असली हैरानी उन्हें तब हुई, जब उन्हें बताया गया कि कॉफी और उनके Caricature की पूरी कीमत सिर्फ 80 रुपये है। अमेरिकी टूरिस्ट ने इतनी कम कीमत में व्यक्तिगत रूप से बनाया गया चित्र मिलने पर खुशी जताई और इसे बेहद खास अनुभव बताया।

अमेरिकी टूरिस्ट को यादगार सौगात मिली

श्यामा प्रसाद डे पिछले करीब 30 वर्षों से यह दुकान चला रहे हैं और उनकी कला इस जगह को एक अलग पहचान देती है। यहां आने वाले लोगों के लिए कॉफी के साथ हाथ से बनाया गया Caricature एक अनोखी याद बन जाता है। मार्कस ने अपने वीडियो में इस अनुभव को काफी उत्साह के साथ साझा किया।

उन्होंने कॉफी का कप कैमरे की तरफ उठाते हुए ‘Cheers’ कहा और साथ में अपना Caricature भी दिखाया। सोशल मीडिया पर यह अनुभव इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि एक साधारण-सी लोकल दुकान ने विदेशी पर्यटक को महंगे Souvenir की जगह महज 80 रुपये में एक ऐसी व्यक्तिगत याद दी, जिसे वह अपने साथ लेकर जा सकते हैं।

फेस्टिवल के दौरान स्ट्रीट वेंडर के साथ नहीं होगी मनमानी, NHRC ने सभी राज्यों और यूटी को दिए निर्देश

दिल्ली में केंद्र का बड़ा प्लान, AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, CJP को दिया फुल सपोर्ट

शिवपुरी में होती थी ड्रग्स की प्रोसेसिंग, मास्टरमाइंड नवप्रीत तुर्की से डिपोर्ट; ऐसे चलता था नेटवर्क

क्या CEC ज्ञानेश कुमार पर होगा एक्शन? सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई, जंतर-मंतर पर इस्तीफे की मांग

Weather Today: मॉनसून की वापसी तेज, महाराष्ट्र में गर्मी, दक्षिण भारत में भारी बारिश, तेज हवाओं का अलर्ट जारी