केशव प्रसाद मौर्य सोर्स-सोशल मीडिया
वायरल

केशव प्रसाद मौर्य की जुबान फिसली, कमल और साइकिल के चक्कर में बोल गए कुछ ऐसा कि वायरल हो गया VIDEO

Keshav Prasad Maurya Viral Video: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को कांग्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसको लेकर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रिया आ रही है।

आशीष शुक्ला

Highlights:

  • उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री का वीडियो हुआ वायरल

  • कांग्रेस ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर पोस्ट किया वीडियो

  • वायरल वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की दे रहें है प्रतिक्रिया

  • केशव प्रसाद मौर्य की जुवान फिसली और फिर तत्काल संभाल कर अपनी रखे बात

Keshav Prasad Maurya Viral Clip Kamal Cycle Statement: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का एक बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान बातचीत करते हुए उनकी जुबान ऐसी फिसली कि वहां मौजूद लोग भी चौंक गए।

उन्होंने उत्तर प्रदेश की जनता को समझदार बताते हुए ऐसा उदाहरण दिया, जिसमें कमल का बटन दबाने और फिर मार खाने जैसी बात कह दी। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आखिर क्या बोल गए केशव प्रसाद मौर्य?

दरअसल, 25 नवंबर 2026 को लखनऊ में आयोजित ABP न्यूज के शिखर सम्मेलन के दौरान केशव प्रसाद मौर्य से राजनीतिक मुद्दों पर सवाल-जवाब हो रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब समझदार हो गई है और वह 'आ बैल मुझे मार' वाली स्थिति क्यों पैदा करना चाहेगी।

बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, कमल का बटन भी दबवाएं और मार भी खाएं। हालांकि, वह समाजवादी पार्टी के चुनाव चिह्न साइकिल का जिक्र करना चाह रहे थे, लेकिन बोलते समय गलती से कमल कह गए। अपनी गलती का एहसास होने पर उन्होंने तुरंत माफी मांगते हुए सॉरी कहा और साइकिल का नाम लेकर अपनी बात स्पष्ट की।

सोशल मीडिया पर क्यों हो रही चर्चा?

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान का छोटा वीडियो क्लिप सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। लोग उनके शब्दों को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। खास तौर पर कमल और साइकिल का एक साथ जिक्र होने की वजह से यह वीडियो चर्चा में आ गया है।

चुनावी राजनीति के बीच बयान बना चर्चा का विषय

उत्तर प्रदेश की राजनीति में भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में उपमुख्यमंत्री का यह बयान राजनीतिक चर्चाओं का हिस्सा बन गया है। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं जारी हैं।

कांग्रेस से इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया वीडियो

केशव प्रसाद मौर्य का वीडियो कांग्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर मीम के रुप में पोस्ट किया है। इसको लेकर जनता की मजेदार प्रक्रिया सामने आ रही है। लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।

परिसीमन के बाद बदल जाएगी देश की चुनावी तस्वीर! 15 पॉइंट्स में जानें क्या-क्या बदलेगा

शरद पवार का इतिहास पीठ में छुरा घोंपने वाला, परिसीमन बिल को लेकर कांग्रेस का सुप्रिया सुले पर बड़ा हमला

यहां पढ़ें आज की 10 बड़ी खबरें: 1000 करोड़ नेट पार कर 'रामायण' ने रचा इतिहास, 9 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

Delimitation Bill: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP), राहुल गांधी ने कहा- 'DMK हमारे साथ चले'

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आज जलेगा कार्तिगई दीपम, थिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर CRPF तैनात