वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

कश्मीर की बर्फ दिल्ली में बेची! ‘डीलक्स भैयाजी’ का अनोखा एक्सपेरिमेंट हुआ वायरल

Kashmir Snow Viral Experiment : दिल्ली के एक कंटेंट क्रिएटर ने कश्मीर की असली बर्फ को फ्लाइट से दिल्ली लाकर कनॉट प्लेस में बेचा। कमाई भले ही कम रही, लेकिन यह अनोखा एक्सपेरिमेंट जमकर वायरल हो गया।

हितेश तिवारी

Creative Business Idea : दिल्ली के एक क्रिएटर ने कश्मीर की बर्फ दिल्ली लाकर बेचने का अनोखा एक्सपेरिमेंट किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर ‘डीलक्स भैयाजी’ (@Deluxe Bhaiyaji) नाम के कंटेंट क्रिएटर का एक वीडियो है। इस वीडियो में वह यह दिखाते हैं कि अगर कमाने और कुछ अलग करने का जज्बा हो, तो असंभव भी संभव हो सकता है।

क्या बर्फ बेचकर पैसा कमाया जा सकता है

वीडियो की शुरुआत एक सवाल से होती है-क्या बर्फ बेचकर पैसा कमाया जा सकता है? इसके बाद शुरू होता है एक अनोखा सफर। लड़का कश्मीर की वादियों में पहुंचता है और वहां ताजा गिरी बर्फ को एक इन्सुलेटेड आइस बॉक्स में भरता है। मकसद साफ था, बर्फ को पिघलने से बचाकर दिल्ली तक सुरक्षित पहुंचाना।

श्रीनगर एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ते समय भी लोग इस आइडिया पर शक जताते हैं। फ्लाइट में साथ बैठे यात्री साफ कहते हैं कि बर्फ रास्ते में ही पिघल जाएगी। लेकिन लड़का अपने प्लान पर डटा रहता है। जैसे ही फ्लाइट दिल्ली में लैंड करती है, उसके दोस्त उसे रिसीव करते हैं और सीधे कनॉट प्लेस पहुंचा जाता है।

20 रुपये में कश्मीर की असली बर्फ को छूने का अनुभव

कनॉट प्लेस के बीचों-बीच जब आइस बॉक्स खोला गया, तो लोगों की आंखें खुली रह गईं। बर्फ पूरी तरह गायब नहीं हुई थी, बल्कि काफी हद तक जमी हुई थी। इसके बाद लड़के ने एक छोटी-सी ‘दुकान’ लगाई और ऑफर दिया-20 रुपये में कश्मीर की बर्फ को छूने का अनुभव।

देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई। कोई बर्फ को छूकर खुश हो रहा था, तो कोई वीडियो बना रहा था। हालांकि, बर्फ धीरे-धीरे पिघल गई और कुल कमाई सिर्फ 240 रुपये हुई। लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो 16 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यूजर्स इसे सिर्फ मजेदार वीडियो नहीं, बल्कि एक शानदार स्टार्टअप और मार्केटिंग आइडिया बता रहे हैं।

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते