वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

मगरमच्छ की पूंछ पकड़ना पड़ा भारी! कासगंज में बेवकूफी भरा स्टंट वायरल, पुलिस ने लिया संज्ञान

Kasganj Crocodile Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें युवक नदी में आराम कर रहे मगरमच्छ की पूंछ पकड़कर उसे परेशान कर रहे हैं। घटना पर कासगंज पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।

हितेश तिवारी

Crocodile Tail Pulled : मगरमच्छ कोई पालतू जानवर नहीं होता, लेकिन फिर भी कुछ लोग सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल देते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के कासगंज से सामने आया है, जहां दो युवकों ने नदी में आराम कर रहे मगरमच्छ को परेशान किया। यह घटना कासगंज के नदराई पुल के नीचे की बताई जा रही है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मगरमच्छ पानी में शांति से बैठा होता है, न किसी पर हमला कर रहा होता है और न ही आक्रामक स्थिति में होता है। इसी दौरान दो युवक नदी किनारे आते हैं और उनमें से एक युवक मगरमच्छ की पूंछ पकड़ने की कोशिश करता है।

मगरमच्छ की पूंछ पकड़कर बाहर खींचने की कोशिश

वीडियो में दिखता है कि युवक जैसे ही मगरमच्छ की पूंछ पकड़कर उसे पानी से बाहर खींचने की कोशिश करता है, मगरमच्छ अचानक हरकत में आ जाता है। खतरा भांपते ही मगरमच्छ जोर से छटपटाता है और अपनी पूंछ छुड़ाकर तेजी से पानी की ओर भाग जाता है। इस दौरान पुल पर खड़े युवक वीडियो बनाते हुए गालियां देते भी सुनाई देते हैं।

करीब 42 सेकंड के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर दिया है। कई यूजर्स का कहना है कि यह महज किस्मत थी कि मगरमच्छ ने हमला नहीं किया, वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी। यह हरकत न सिर्फ जानलेवा थी, बल्कि वन्यजीव संरक्षण कानूनों का भी उल्लंघन मानी जा सकती है।

पुलिस ने कार्रवाई के निर्देश दिए

यह वीडियो सबसे पहले इंस्टाग्राम पर @vansh______91 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया था, जिसका कैप्शन था- “नदराई में जिंदा मगरमच्छ निकला”। वीडियो पर कमेंट सेक्शन बंद है, लेकिन इसके बावजूद अब तक 25 लाख से ज्यादा व्यूज और 84 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो वायरल होने के बाद कासगंज पुलिस भी हरकत में आ गई है।

X (पूर्व ट्विटर) पर टैग किए जाने के बाद @kasganjpolice ने जवाब देते हुए लिखा कि मामले में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि वन्यजीवों के साथ मजाक करना न सिर्फ गलत है, बल्कि गंभीर अपराध भी बन सकता है।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन