वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

कानपुर रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग शौचालय में ताला, वायरल वीडियो ने उठाए बड़े सवाल

Disabled Toilet Locked : कानपुर रेलवे स्टेशन पर दिव्यांगों के लिए बने शौचालय में ताला लगाए जाने का मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर ने वीडियो बनाकर रेलवे प्रशासन पर सवाल उठाए।

हितेश तिवारी

Kanpur Railway Station Toilet Locked : कानपुर रेलवे स्टेशन पर दिव्यांगों के लिए बनाए गए शौचालय में ताला लगे होने का मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर सक्रिय कृष्णा कश्यप, जो @kanpur_ka_ghumakkad_launda नाम से जाने जाते हैं, ने इस मुद्दे को उठाते हुए एक वीडियो साझा किया।

वीडियो में उनके साथी यह सवाल करते नजर आते हैं कि जब कोई व्यक्ति दिव्यांग है और उसे तुरंत शौचालय की जरूरत है, तो वह चाबी लेने के लिए डिप्टी एस.एस. के पास कैसे जाएगा? यह सवाल लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है।

दिव्यांगों के लिए बनाए गए शौचालय पर लगा ताला

वीडियो में बताया गया कि शौचालय की चाबी डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट (Dy. SS) के पास रहती है। आमतौर पर ऐसे शौचालय इसलिए बंद रखे जाते हैं ताकि कोई अन्य व्यक्ति उनका गलत इस्तेमाल न करे और साफ-सफाई बनी रहे।

कई बार लोग जल्दबाजी में दिव्यांग शौचालय का उपयोग कर लेते हैं, जिससे वास्तविक जरूरतमंदों को परेशानी होती है। हालांकि, यह भी सच है कि आपात स्थिति में किसी दिव्यांग व्यक्ति के लिए चाबी मांगना व्यावहारिक नहीं है।

वीडियो पर छिड़ी बहस, रेलवे प्रशासन पर उठे सवाल

वीडियो के कैप्शन में कृष्णा कश्यप ने लिखा, “ये क्या जुल्म है।” इस Reel को अब तक 3 लाख 40 हजार से ज्यादा व्यूज, 16 हजार से अधिक लाइक्स और 500 से ज्यादा कमेंट्स मिल चुके हैं।

कमेंट सेक्शन में लोगों ने कई सवाल उठाए, जैसे कि अगर डिप्टी एस.एस. छुट्टी पर हों तो क्या होगा? कुछ यूजर्स ने सुझाव दिया कि जुर्माना लगाने का नियम बनाया जाए ताकि शौचालय खुले रहें लेकिन गलत उपयोग न हो। फिलहाल यह वीडियो रेलवे प्रशासन और आम जनता के बीच एक जरूरी बहस छेड़ चुका है।

सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे बेहतर लीडर, CJP नेता अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

आप जेन-जी नहीं... दिल्ली HC में सौरव दास और आशुतोष रांका की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने उम्र पूछकर लताड़ा

नक्सलवाद के बाद अब देश को नशामुक्त करने का संकल्प, अमित शाह ने तय की बड़ी डेडलाइन- VIDEO

दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रोके गए पंजाब के CM भगवंत मान? अथॉरिटी ने काटा 50 हजार का चालान, AAP ने सरकार को घेरा

ग्रेजुएट्स और शिक्षकों के हाथ में बिहार की राजनीति की चाबी, जानिए कैसे होते हैं MLC चुनाव