वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

कानपुर के एक स्टोर में रखे नए डस्टबिन के अंदर गुटखा थूका हुआ नजर आया, लोगों ने कहा- शर्मनाक

Gutkha Spitting Video : कानपुर से सामने आए एक वायरल वीडियो में नए और बिकने के लिए रखे डस्टबिन में गुटखा थूका हुआ नजर आता है। वीडियो ने शहर की सफाई और नागरिक जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हितेश तिवारी

Kanpur Viral Video : उत्तर प्रदेश का कानपुर अपने बिंदास अंदाज और अलग पहचान के लिए जाना जाता है, लेकिन अब गुटखा भी इस शहर की पहचान बनता जा रहा है। दीवारों, सड़कों और सार्वजनिक जगहों पर गुटखे के दाग आम बात हो चुके हैं। अब इस सूची में एक और चौंकाने वाला मामला जुड़ गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कानपुर के एक स्टोर में रखे नए डस्टबिन के अंदर गुटखा थूका हुआ नजर आ रहा है। यह डस्टबिन अभी बिकने के लिए शेल्फ पर रखा गया था, जिसे देखकर वीडियो बनाने वाला शख्स भी हैरान रह जाता है।

कानपुर शहर अब गुटखा की पहचान

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर Devotedindian नाम के पेज से अपलोड किया गया है। वीडियो में शख्स पहले डस्टबिन की तारीफ करता है, लेकिन जैसे ही वह उसका ढक्कन खोलता है, अंदर गुटखे के निशान देखकर दंग रह जाता है।

वह कहता है कि “कोई अपना काम कर गया है।” वीडियो में यह भी कहा गया है कि बिना यह सोचे कि डस्टबिन कोई खरीदेगा, किसी ने उसमें थूक दिया। इससे न सिर्फ स्टोर की छवि खराब होती है, बल्कि कानपुर शहर का नाम भी बदनाम होता है।

यूजर्स ने इस हरकत को बेहद शर्मनाक बताया

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई यूजर्स इस हरकत को बेहद शर्मनाक बता रहे हैं और कह रहे हैं कि गुटखा खाना और सार्वजनिक जगहों पर थूकना दोनों ही गलत आदतें हैं। वहीं कुछ लोग इसे मजाकिया अंदाज में भी देख रहे हैं।

एक यूजर ने कमेंट किया, “पॉजिटिव साइड देखो, कम से कम डस्टबिन में ही थूका।” हालांकि, ज्यादातर लोग मानते हैं कि इस वीडियो को हर कनपुरिए को देखना चाहिए, ताकि शहर की साफ-सफाई और छवि को लेकर लोगों में जिम्मेदारी की भावना आए। यह वायरल वीडियो एक बार फिर बताता है कि थोड़ी-सी लापरवाही कैसे पूरे शहर की पहचान पर सवाल खड़े कर सकती है।

UP Chunav 2027: योगी बोले- CM फेस कौन है, सब जानते हैं; केशव मौर्य ने कहा- विधायक दल करेगा फैसला

Anant Singh Daughter Wedding Live: बारूद, चेतक, रॉकेट और बादल... मोकामा में घोड़ों की रेस देखने उमड़ी भीड़

मोदी कैबिनेट के 5 बड़े फैसले, भारत में बनेंगे क्रेन-बुलडोजर; असम को मिलेगा नया एयरपोर्ट

वैभव सूर्यवंशी का आने वाला समय वैभव से भरपूर: फैन्स ने की जमकर तारीफ, नेताओं ने दी शाबाशी; लिखे ढेरों पोस्ट

अनंत सिंह की बेटी की शादी से पहले इस शादी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड; 50 एकड़ जमीन पर हुई थी आलीशान शादी