वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

‘जाइए सजना’ पर तबला कवर ने मचाई धूम, 40 लाख से ज्यादा लोग हुए दीवाने

Jaiye Sajana Tabla Cover Viral Video : ‘जाइए सजना’ गाने का तबला कवर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे लाखों लोग पसंद कर रहे हैं और इसकी धुन लोगों के दिलों में बस गई है।

हितेश तिवारी

Dhurandhar Song Tabla Cover : फिल्म Dhurandhar: The Revenge के रिलीज होते ही इसका एक गाना लोगों के दिलों पर छा गया और वह है जाइए सजना। इस गाने की लोकप्रियता अब एक नए स्तर पर पहुंच गई है, क्योंकि इसका एक शानदार तबला कवर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

इस कवर को तबला आर्टिस्ट शोर्या भांगूनानी ने पेश किया है, जिसे अब तक करीब 40 लाख लोग देख चुके हैं और यह तेजी से वायरल हो रहा है।

धुरंधर के गाने का तबला वर्जन हुआ वायरल

इस गाने को जेसमीन सेंडलेस और सतिंदर सरताज ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसका म्यूजिक साशवत सचदेव ने तैयार किया है। वायरल वीडियो में शौर्य भुंगानी तबले पर गाने की धुन को बेहद खूबसूरती से पेश करते हैं।

खास बात यह है कि जब सतिंदर सरताज का हिस्सा आता है, तो वह कुछ क्षण रुककर उस लाइन को महसूस करते हैं, जो दर्शकों को और भी ज्यादा भावुक कर देती है। गाने के बोल, जो जुदाई और तलाश की भावना को दर्शाते हैं, लोगों के दिलों को छू रहे हैं।

यूजर्स ने की कवर की जमकर तारीफ

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। यूजर्स न सिर्फ इस कवर की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि खुद भी इस गाने पर रील्स और अपने वर्जन बना रहे हैं।

धुरंधर फिल्म, जिसे आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है, में रनवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा अर्जून रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन कर रही है और यह गाना उसकी सफलता का बड़ा कारण बन चुका है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान