CCTV फूटेज का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

जयपुर में शॉपिंग करने आई महिला के 50 हजार गिरते ही बाइक सवार उठा ले गए, CCTV में कैद हुई वारदात

Jaipur Theft CCTV Footage जयपुर में शॉपिंग के दौरान महिला की जैकेट से 50 हजार रुपए गिर गए, जिसे बाइक सवार युवक उठाकर भाग गए। पूरी घटना बजाज नगर इलाके में हुई और CCTV में स्पष्ट दिखाई दे रही है।

हितेश तिवारी

50 Thousand Stolen : जयपुर के बजाज नगर थाना इलाके में गुरुवार शाम एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां शॉपिंग करने आई महिला की जैकेट से गिरा 50 हजार रुपए का बंडल बाइक सवार दो युवक उठाकर फरार हो गए। यह पूरी वारदात वहां लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। पुलिस इन फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

बाइक सवार युवकों ने महिला को लूटा

SHO पूनम चौधरी के मुताबिक, बारां की रहने वाली एक महिला अपनी बड़ी बेटी की शादी की शॉपिंग करने जयपुर आई थी। गुरुवार शाम करीब 4 बजे वह बेटी के साथ बरकत नगर स्थित एक दुकान में खरीदारी कर रही थीं। शॉपिंग पूरी करने के बाद जैसे ही दोनों दुकान से बाहर निकलीं और सड़क क्रॉस करने लगीं, तभी महिला की जैकेट में रखे 500-500 रुपए के नोटों की गड्डी (कुल 50 हजार रुपए) सड़क पर गिर गई। भीड़-भाड़ और ट्रैफिक के बीच उन्हें इस बात का पता ही नहीं चला और वे आगे निकल गईं।

इसी दौरान सड़क से गुजर रहे दो बाइक सवार युवकों की नजर नोटों पर पड़ी। फुटेज में दिख रहा है कि दोनों ने तुरंत बाइक को ब्रेक लगाकर रोका। पीछे बैठा युवक उतरकर एक ई-रिक्शा के पास पहुंचा और उसके नीचे पड़े नोटों के बंडल को उठा लिया। तभी महिला को अपने पैसे गिरने का अंदेशा हुआ और वह बेटी के साथ पीछे मुड़ीं। जैसे ही उन्होंने युवकों को रोकने की कोशिश की, बदमाशों ने उन्हें धक्का दिया और बाइक पर बैठकर फरार हो गए।

घटना के दौरान किसी नहीं की महिला की मदद

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशा देखते रहे, मगर किसी ने भी महिला और उसकी बेटी की मदद नहीं की। पीड़ित दोनों सड़क पर खड़ी होकर शोर मचाती रहीं, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार में निकल चुके थे।

पुलिस ने मौके के आसपास लगे कई CCTV फुटेज खंगाले हैं, जिनमें बाइक सवार बदमाशों की तस्वीरें साफ दिखाई दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता

लोकसभा चुनाव 2029 की तैयारी में जुटी BJP, 7 मोर्चों के प्रभारी नियुक्त; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

BRICS पर चिदंबरम के बयान से सियासी घमासान, BJP ने बताया नाराज फूफा, कहा- कांग्रेस को FOMO का सता रहा डर

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को रेलवे का बड़ा तोहफा, 4 नई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, चेक करें रूट, नंबर और टाइमिंग

पंजाब के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन, 2012 में बादल सरकार में रहे थे कैबिनेट मंत्री