वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

मकर संक्रांति से पहले इंदौर की ‘सिंगिंग कॉप’ सोनाली सोनी का वीडियो वायरल, चाइनीज मांझे से बचाव की दी सीख

Chinese Manjha : पतंगबाजी के त्योहारों से पहले इंदौर की ट्रैफिक पुलिसकर्मी सोनाली सोनी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह लोगों को चाइनीज मांझे से होने वाले खतरे और उससे बचाव के उपाय समझा रही हैं।

हितेश तिवारी

Kite Flying Safety : 13 जनवरी को लोहड़ी, 14 जनवरी को मकर संक्रांति और 14 से 17 जनवरी तक पोंगल का त्योहार मनाया जाएगा। इस दौरान देशभर में पतंगबाजी का माहौल रहता है। बच्चे ही नहीं, बल्कि बड़े भी छतों और सड़कों पर पतंग उड़ाते नजर आते हैं। बीते कुछ सालों में पतंगबाजी के दौरान चाइनीज मांझे का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है, जो बेहद खतरनाक साबित हो रहा है।

इस धारदार मांझे से स्किन कटने, गंभीर चोट लगने और गले में फंसने पर जान तक जाने का खतरा रहता है। इसी वजह से कई राज्यों और शहरों में चाइनीज मांझे पर पूरी तरह बैन लगाया गया है और पुलिस लगातार इसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने दी चाइनीज मांझा पर चेतावनी

इसी बीच इंदौर की फेमस ट्रैफिक पुलिसकर्मी सोनाली सोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह लोगों को चाइनीज मांझे से बचने के उपाय समझाती नजर आ रही हैं। वीडियो की शुरुआत में वह स्कूटी पर बिना हेलमेट खड़ी एक लड़की को गले में दुपट्टा पहनाती हैं और बताती हैं कि इससे कम से कम गला सुरक्षित रह सकता है।

सोनाली सोनी साफ शब्दों में कहती हैं कि चाइनीज मांझा बेहद तेज और खतरनाक होता है, इसलिए इसका इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना चाहिए। वह यह भी चेतावनी देती हैं कि जो लोग चाइनीज मांझा बेचते हैं, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

चाइनीज मांझे के इस्तेमाल को बंद करने की मांग

इंदौर की ट्रैफिक पुलिसकर्मी सोनाली सोनी को ‘सिंगिंग कॉप’ के नाम से भी जाना जाता है। वह ड्यूटी के साथ-साथ सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों को ट्रैफिक और सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर वह @singer_cop_sonali_son नाम से एक्टिव हैं, जहां उनके 32 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

उनकी हर वीडियो पर लोग जमकर रिएक्ट करते हैं। वायरल वीडियो के कमेंट सेक्शन में भी यूजर्स चाइनीज मांझे के इस्तेमाल को बंद करने की मांग कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि यह सिर्फ इंसानों ही नहीं, बल्कि पशु-पक्षियों के लिए भी जानलेवा है, इसलिए इसे पूरी तरह बैन किया जाना चाहिए।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, यूपी की 11 सीटों पर नजर

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट