वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
वायरल

ट्रेनिंग ग्रेजुएशन समारोह में अकेला खड़ा था जवान, कमांडर ने लगाया गले तो छलक पड़े आंसू; वीडियो वायरल

Army Recruit Video : इंडोनेशिया में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद समारोह में अकेले खड़े जवान को कमांडर ने गले लगाया। भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हितेश तिवारी

Commander Hug Emotional Video : इंडोनेशिया में सेना की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद आयोजित ग्रेजुएशन समारोह का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवा इंडोनेशियाई सेना का जवान अपने साथी सैनिकों के बीच अकेला खड़ा दिखाई देता है। जहां दूसरे जवान अपने परिवार और दोस्तों के साथ खुशी के पल साझा कर रहे थे, वहीं वह चुपचाप दूर खड़ा होकर समारोह देख रहा था।

यह समारोह First TNI AD Education के समापन का था, जो इंडोनेशियाई सेना के जवानों को प्रशिक्षण देने वाली सैन्य शिक्षा व्यवस्था का हिस्सा है। वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर Edy Kartono ने शेयर किया है। बताया गया कि जवान अपने परिवार को याद कर रहा था और समारोह में उसके साथ कोई परिजन मौजूद नहीं था।

कमांडर ने देखा तो सीधे गले लगा लिया

समारोह के दौरान जवान की नजरें आसपास मौजूद लोगों पर थीं। इसी बीच उसके कमांडर की नजर उस पर पड़ी। कमांडर पीछे से उसके पास पहुंचे और बिना ज्यादा कुछ कहे उसे अपनी बाहों में भर लिया। अचानक मिले इस अपनापन भरे व्यवहार से जवान भावुक हो गया और उसकी आंखों से आंसू निकल पड़े। वह कमांडर से लिपटकर रोने लगा। कमांडर भी उसे लगातार गले लगाकर सांत्वना देते रहे।

वीडियो में दोनों के बीच का यह पल बेहद भावुक नजर आता है। सोशल मीडिया पोस्ट के कैप्शन में बताया गया कि जवान अपने साथियों को परिवार के साथ देखकर खुद को अकेला महसूस कर रहा था। ऐसे समय में कमांडर का यह छोटा सा इशारा उसके लिए किसी अपने के सहारे जैसा बन गया।

वीडियो देखकर भावुक हुए लोग

यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी भावुक हो गए। लोगों ने कमांडर की संवेदनशीलता और अपने जवान की भावनाओं को समझने के लिए उनकी जमकर तारीफ की। कई यूजर्स ने कहा कि उस समय कमांडर का गले लगाना किसी माता-पिता के प्यार जैसा था।

कुछ लोगों ने लिखा कि एक सैनिक को मजबूत बने रहने के लिए कहा जाता है, लेकिन उसके पीछे भी भावनाएं रखने वाला एक इंसान होता है।

इस घटना ने दिखाया कि सेना में अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ-साथ अपने साथियों की भावनाओं को समझना भी कितना महत्वपूर्ण है। सोशल मीडिया पर लोग कमांडर के इस मानवीय व्यवहार को सलाम कर रहे हैं और वायरल वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है।

विपक्षी पार्टियों का रण अभी बाकी! कांग्रेस ने सभी सांसदों को लंच पर बुलाया, ECI से मिलने के लिए मसौदा तैयार

PM Narendra Modi 25 Years Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों के खिलाफ FIR, आकाशवाणी कार्यालय में जबरन घुसने का आरोप

25 साल का सफर... गुजरात से दिल्ली तक, पीएम मोदी आज विकसित भारत संकल्प सभा में सुनाएंगे अपनी कहानी

PM नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, नेताओं ने दी बधाई