वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

अमेरिका में रहने वाली कृतिका ने बताया भारत क्यों नहीं लौटते लोग, वीडियो पर भड़के यूजर्स

Return to India Debate : अमेरिका में रहने वाली कृतिका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें उन्होंने बताया कि लोग विदेश से भारत क्यों नहीं लौटना चाहते।

हितेश तिवारी

Indian Woman in USA : विदेश जाकर हमेशा के लिए वहीं बस जाना सुनने में जितना आसान लगता है, असल में उतना होता नहीं है। इसके लिए लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है और खुद को कई स्तरों पर साबित करना होता है। वीजा, पढ़ाई, नौकरी और फिर स्थायी तौर पर रहने की इजाजत हासिल करना आसान नहीं होता।

इसके बावजूद एक बड़ा सवाल अक्सर उठता है कि जब लोग अपने सपने पूरे कर लेते हैं, अच्छी कमाई करने लगते हैं और विदेश में स्थिर हो जाते हैं, तो फिर भारत वापस क्यों नहीं आते। इसी सवाल से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है।

विदेश में पैसा कमाने के बाद भारत क्यों नहीं आते लोग

यह वीडियो “कृतिका एंड शुभम” नाम के सोशल मीडिया पेज से शेयर किया गया है। वीडियो की शुरुआत कृतिका से होती है, जो खुद अमेरिका में रहती हैं। वह कहती हैं कि कई लोगों को लगता है कि एक बार इंडिया से बाहर निकलकर 5-6 करोड़ रुपये कमा लेने के बाद भी लोग वापस भारत नहीं लौटते, लेकिन इसके पीछे वजहें क्या हैं, यह कम ही लोग समझते हैं।

कृतिका बताती हैं कि विदेश में रहने की सबसे बड़ी वजह साफ हवा, साफ पानी, बेहतर खाना और अच्छा सिविक सेंस है। उनके मुताबिक, यहां सिस्टम ज्यादा व्यवस्थित है और रोजमर्रा की जिंदगी में कम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि, वह यह भी साफ करती हैं कि विदेश में कमाई करना बिल्कुल भी आसान नहीं है और इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।

वीडियो का कुछ लोगों ने समर्थन, कुछ ने विरोध किया

कृतिका का यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। कई भारतीय यूजर्स उनके बयान से नाराज नजर आए। एक यूजर ने लिखा, “भारत हमारे दिलों की धड़कन है, यहां की कोई तुलना नहीं हो सकती।” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “आप भारत में पैदा हुईं और आपको दूसरा देश ज्यादा प्यारा लगता है।”

कुछ लोगों ने कृतिका की सोच को गलत बताया, जबकि कुछ ने उनका समर्थन भी किया और कहा कि हर इंसान को अपनी सुविधा और जीवनशैली के हिसाब से फैसला लेने का हक है। कुल मिलाकर यह वीडियो एक बार फिर उस पुराने सवाल को सामने ले आया है कि बेहतर सुविधाएं ज्यादा मायने रखती हैं या अपना देश, और इसी वजह से यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज