वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

भारतीय महिला बोली- रुपये में कमाओ, डॉलर में खर्च करो... अमेरिका घूमना बना तनाव, वीडियो वायरल

Indian Woman US Travel : अमेरिका घूमने गई भारतीय महिला ने डॉलर में खर्च और रुपये में कमाई की मुश्किलें बताकर सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

हितेश तिवारी

America Expensive Trip : एक भारतीय महिला ने अमेरिका यात्रा के दौरान हुए भारी खर्चों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है। आकृति पांडे नाम की महिला ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि रुपये में कमाई करने वालों के लिए अमेरिका घूमना काफी महंगा और तनावपूर्ण महसूस हो सकता है।

उन्होंने कहा कि हर खर्च को भारतीय रुपये में बदलकर देखने पर यात्रा और भी भारी लगने लगती है। आकृति के मुताबिक, एक अमेरिकी डॉलर करीब 93 से 95 रुपये के बराबर पड़ता है, जिससे छोटी-छोटी चीजें भी महंगी लगती हैं।

अमेरिका घूमना काफी महंगा

वीडियो में उन्होंने परिवहन खर्चों का जिक्र करते हुए कहा कि कई जगहों पर सार्वजनिक परिवहन सीमित है, खासकर रात में पहुंचने पर टैक्सी या कैब का खर्च बहुत बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि होटल या मोटल पहुंचने के लिए उन्हें 67 डॉलर खर्च करने पड़े।

खाने-पीने की कीमतों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि एक साधारण कॉफी भी तीन से चार डॉलर में मिलती है, जबकि भारत में इतने पैसों में बेहतर क्वालिटी की कॉफी मिल सकती है। आकृति ने बताया कि वह और उनके साथी नाश्ते में डोसा खाना चाहते थे, लेकिन तीन डोसे की कीमत 57 डॉलर यानी करीब 5,300 रुपये थी।

विदेश यात्रा करते समय बजट प्लानिंग जरूरी

आकृति ने उन लोगों को भी जवाब दिया जो विदेश यात्रा के दौरान खर्चों को रुपये में कन्वर्ट न करने की सलाह देते हैं। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति रुपये में कमाता है, वह खर्च को भारतीय मुद्रा में सोचने से कैसे बच सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर कंपनी फंडिंग या स्पॉन्सरशिप हो तो अमेरिका यात्रा आसान हो सकती है, लेकिन खुद खर्च उठाने पर वित्तीय दबाव महसूस होता है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनकी बात से सहमति जताई, जबकि कुछ यूजर्स ने कहा कि विदेश यात्रा करते समय बजट प्लानिंग जरूरी होती है।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: हंगामे के कारण लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में चर्चा जारी

मुंह पर पट्टी, मोबाइल टॉर्च...रांची की सड़कों पर छात्रों का अनोखा प्रदर्शन, निकाला 2 किमी लंबा मौन मार्च

धर्म और जीवनसाथी चुनना निजी हक, आगरा धर्मांतरण कांड में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; पुलिस की कार्रवाई पर उठा सवाल

सड़क से संसद तक JPSC-JSSC पर हंगामा, छात्रों के आंदोलन से रांची में गरमाई सियासत; तस्वीरों में देखें

TMC को बड़ा झटका! बैंक खाते फ्रीज केस में दखल देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, ED के एक्शन को दी गई थी चुनौती