वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

विदेश जाकर समझ आई देसी चीजों की कीमत! हल्दी वाला दूध बना ‘Turmeric Latte’, वीडियो वायरल

Australia Turmeric Latte : ऑस्ट्रेलिया में रह रही भारतीय महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने बताया कि विदेश पहुंचते ही देसी चीजें प्रीमियम बन जाती हैं।

हितेश तिवारी

Desi Culture Value : भारत में घर-घर मिलने वाला हल्दी वाला दूध कई लोगों को बचपन में बेस्वाद और उबाऊ लगता था, लेकिन विदेश में वही चीज ‘Turmeric Latte’ बनकर ट्रेंडिंग हो जाती है।

सोशल मीडिया पर एक भारतीय महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने देसी चीजों की असली कीमत और लोगों की सोच पर सवाल उठाए हैं। वीडियो में महिला बताती है कि विदेश पहुंचते ही जिन चीजों को हम सामान्य समझते थे, वही प्रीमियम बन जाती हैं।

विदेश में हल्दी वाला दूध प्रीमियम प्रोडेक्ट

वीडियो में Smidha बताती हैं कि वह ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं और वहां उन्हें कई देसी चीजों की अहमियत समझ आई। वह कहती हैं कि उनके घर के पास एक कैफे में ‘Turmeric Latte’ करीब 8 डॉलर में मिलती है और लोग लाइन लगाकर उसे खरीदते हैं।

उन्होंने खुद भी इसे खरीदा है। वहीं भारत में घर पर मिलने वाला हल्दी वाला दूध कभी खास नहीं लगता था। स्मिधा आगे कहती हैं कि उनके पास घर का एक दुपट्टा है, जिसे वह ज्यादा इस्तेमाल नहीं करतीं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में वैसा ही हैंडमेड दुपट्टा 200 डॉलर में बिकता है।

विदेश जाकर लोगों को देश की अहमियत समझ आती है

सोशल मीडिया पर महिला ने वीडियो के जरिए कहा कि हमने अपना कल्चर पश्चिम को नहीं दिया, बल्कि हमने खुद ही उसकी वैल्यू करना बंद कर दिया है। यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इस सोच से खुद को जोड़ रहे हैं। कई यूजर्स ने कहा कि विदेश जाकर अक्सर लोग भारतीय परंपरा, खानपान और हस्तकला की असली कीमत समझते हैं।

आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे, PM नरेंद्र मोदी ने बताया दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थकेयर स्कीम

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर पहली बार मूवेबल क्रॉसिंग तकनीक का इस्तेमाल, 2027 में पहले सेक्शन पर शुरू होगी सेवा !

विजय की TVK सामने बड़ी चुनौती, इस्तीफे के बाद फिर चुनावी मैदान में सत्यभामा, धारापुरम सीट पर 5 तरफा मुकाबला

बगैर पर्ची के दवा लेना जोखिम भरा, ड्रग्स कंट्रोलर ने चेतावनी जारी की; हो सकता है किडनी फेल

India CELAC Meeting: ग्लोबल साउथ के विकास में भारत की बड़ी भूमिका, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताई आर्थिक ताकत