वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

चलती ट्रेन में बीमार हुआ बच्चा, रेलवे स्टाफ की तत्परता ने दी बड़ी राहत; वीडियो वायरल

Baby Sick Train Help : चलती ट्रेन में बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर भारतीय रेलवे स्टाफ ने तुरंत डॉक्टर की व्यवस्था कर मदद की, जिसका वीडियो वायरल हो गया। यूजर्स रेलवे स्टाफ की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

हितेश तिवारी

Baby Sick Railways Help Viral Video : चलती ट्रेन में अचानक बच्चे की तबीयत बिगड़ना किसी भी माता-पिता के लिए बेहद डरावना अनुभव हो सकता है, लेकिन इस बार इंडियन रेलवे के स्टाफ ने अपनी तत्परता से एक परिवार को बड़ी राहत दी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में भावना नाम की महिला ने बताया कि वह 13 मार्च को बेंगलुरू से गुजरात जा रही थीं, तभी उनके बच्चे की अचानक तबीयत खराब हो गई।

ट्रेन में हुई बच्चे की तबीयत खराब, रेलवे ने की तुरंत मदद

महिला के अनुसार, बच्चे ने ड्रमस्टिक सूप पीने के बाद उल्टी करना शुरू कर दिया, जिससे वह घबरा गईं। उन्होंने तुरंत ट्रेन में मौजूद टीटीई से मदद मांगी और पूछा कि क्या ट्रेन में दवाइयां मिल सकती हैं।

हालांकि उन्हें ज्यादा उम्मीद नहीं थी, लेकिन रेलवे स्टाफ ने तुरंत स्थिति को गंभीरता से लिया और मदद के लिए कदम उठाए। जैसे ही ट्रेन हिंदुपुर स्टेशन पहुंची, वहां पहले से ही एक डॉक्टर मौजूद था, जिसने बच्चे का तुरंत इलाज किया और जरूरी दवाइयां दीं।

रेलवे स्टाफ की तेजी और जिम्मेदारी की जमकर तारीफ

इस पूरी घटना ने माता-पिता को राहत दी और उन्होंने रेलवे स्टाफ का दिल से आभार जताया। महिला ने बताया कि उन्हें इलाज का उचित बिल भी दिया गया, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रही।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लाखों लोग इसे देख चुके हैं। यूजर्स रेलवे स्टाफ की तेजी और जिम्मेदारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यह घटना दिखाती है कि आपात स्थिति में सही समय पर मिली मदद कितना बड़ा फर्क ला सकती है।

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल

वंदे मातरम पर छिड़ा सियासी संग्राम: बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी से क्यों मांगी माफी? जानें पूरा विवाद

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान