वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

नियाग्रा फॉल्स पहुंचकर भावुक हुए भारतीय माता-पिता, बेटी का सालों पुराना सपना हुआ पूरा; VIDEO वायरल

Niagara Falls Viral Video : एक भारतीय बेटी ने अपने माता-पिता को पहली बार नियाग्रा फॉल्स घुमाने का सपना पूरा किया। बोट राइड के दौरान उनके चेहरे पर दिखी खुशी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

हितेश तिवारी

Indian Parents at Niagara Falls : हर माता-पिता की तरह कई बच्चों का भी सपना होता है कि वे अपने माता-पिता को जिंदगी के यादगार पल जीने का मौका दें। ऐसा ही एक भावुक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारतीय बेटी अपने माता-पिता को पहली बार अमेरिका के मशहूर नियाग्रा फॉल्स स्टेट पार्क घुमाने ले जाती है।

इस खास पल को उसने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसे देखकर हजारों लोग भावुक हो गए। वीडियो में माता-पिता के चेहरे पर दिखाई देने वाली खुशी और उत्साह ने इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया।

युवती ने माता-पिता को कराई नियाग्रा फॉल्स की सैर

वीडियो में बेटी प्रियंका अपने माता-पिता की पहली Maid of the Mist बोट राइड को रिकॉर्ड करती नजर आती है। दोनों नीले रंग के रेन पोंचो पहनकर नाव में बैठे होते हैं। जैसे-जैसे नाव नियाग्रा फॉल्स के करीब पहुंचती है, तेज बहते झरने की आवाज, चारों ओर उड़ती पानी की फुहारें और विशाल जलप्रपात का नजारा देखकर उनके चेहरे पर हैरानी और खुशी साफ दिखाई देती है।

दोनों मुस्कुराते हुए आसपास का नजारा देखते हैं और ऐसा लगता है जैसे वे किसी नई दुनिया की खोज कर रहे हों। वीडियो सिर्फ एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि माता-पिता के चेहरे पर दिखने वाली सच्ची खुशी और परिवार के खूबसूरत रिश्ते को भी बयां करता है।

बेटी का सालों पुराना सपना हुआ पूरा

वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा कि यह पल उनका कई वर्षों पुराना सपना था। उन्होंने कहा कि अपने भारतीय माता-पिता को Niagara Falls State Park में Maid of the Mist बोट टूर पर ले जाना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा था।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया और कमेंट सेक्शन भावुक प्रतिक्रियाओं से भर गया। कई यूजर्स ने लिखा कि विदेश में रहने वाले भारतीयों का भी यही सपना होता है कि एक दिन वे अपने माता-पिता को ऐसी जगहों की सैर कराएं।

कुछ लोगों ने कहा कि उन्होंने भी अब अपने 'बकेट लिस्ट' में माता-पिता को नियाग्रा फॉल्स घुमाने का सपना जोड़ लिया है। वहीं कई यूजर्स ने इसे सोशल मीडिया पर देखने वाला सबसे खूबसूरत और दिल छू लेने वाला फैमिली वीडियो बताया।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM