वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
वायरल

अमेरिका में पेड़ के नीचे रह रहा भारतीय, विदेशी ने पूछा तो बोला- भारत वापस नहीं जाना; वीडियो वायरल

Homeless Indian in US : अमेरिका में सड़क किनारे अपने कुत्ते के साथ रह रहा एक भारतीय से विदेशी ने बातचीत की। बातचीत के दौरान भारतीय ने बताया कि वह अमेरिका कैसे पहुंचा और अब भारत लौटना क्यों नहीं चाहता।

हितेश तिवारी

Indian Man in USA : अमेरिका में सड़क किनारे अपने कुत्ते के साथ समय बिता रहे एक भारतीय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अमेरिकी नागरिक केविन डाहलग्रेन उस शख्स से बातचीत करते नजर आते हैं। बातचीत के दौरान केविन उससे पूछते हैं कि वह कहां से आया है और अमेरिका कैसे पहुंचा।

भारतीय शख्स बताता है कि वह भारत से है और करीब तीन साल पहले अपने एक भारतीय दोस्त के बुलाने पर अमेरिका आया था। उसके मुताबिक, अमेरिका पहुंचने के बाद दोस्त ने उसका साथ छोड़ दिया, जिसके बाद वह सड़क किनारे रहने को मजबूर हो गया। उसने यह भी बताया कि वह करीब दो साल तक सिएटल में काम कर चुका है।

अमेरिका में पेड़ के नीचे रह रहा भारतीय

बातचीत के दौरान केविन उससे पूछते हैं कि क्या वह भारत वापस जाना चाहता है। भारतीय शख्स साफ तौर पर कहता है कि वह वापस नहीं जाना चाहता और उसे अमेरिका पसंद है। वह अपनी बात समझाते हुए पैसे का भी जिक्र करता है, हालांकि अंग्रेजी कमजोर होने के कारण वह अपनी बात पूरी तरह स्पष्ट नहीं कर पाता।

वह यह भी बताता है कि उसकी अंग्रेजी अच्छी नहीं है। वीडियो में वह सड़क किनारे पेड़ के नीचे अपने कुत्ते के साथ जीवन बिताता दिखाई देता है। केविन ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वह अलग-अलग देशों से आए ऐसे लोगों से मिलते हैं, जो अमेरिका की सड़कों पर बेघर जीवन बिता रहे हैं।

लोगों ने भारतीय शख्स की स्थिति पर चिंता जताई

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ लोगों ने भारतीय शख्स की स्थिति पर चिंता जताई और कहा कि उसे अपने परिवार से मिलाने में मदद मिलनी चाहिए। वहीं कुछ यूजर्स ने उसकी अमेरिका में रहने की इच्छा पर हैरानी जताई।

एक यूजर ने उसे अच्छा और ईमानदार व्यक्ति बताते हुए मदद की अपील की। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि यह स्थिति दिखाती है कि अमेरिका आने के बाद हर व्यक्ति की जिंदगी बेहतर हो, यह जरूरी नहीं है। वायरल वीडियो ने प्रवास, रोजगार और विदेश में बेहतर जीवन की उम्मीदों को लेकर सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।

विपक्ष का दोहरा चरित्र बेनकाब! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध मार्च पर एकनाथ शिंदे का बड़ा हमला

BJP की राज्यसभा लिस्ट से बढ़ी कैबिनेट फेरबदल की चर्चा, हरदीप पुरी और BL वर्मा की मंत्रिमंडल से होगी छुट्टी?

महिला पत्रकार से यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच ACP विवेक भगत प्रमोट, बने एडिशनल DCP

पहले कहा थैंक्यू अब बोले उतनी परफेक्ट नहीं महाराष्ट्र पुलिस, बदले अभिजीत दिपके के सुर, करेंगे PC

Akash Anand BSP Return: आकाश आनंद की बसपा में फिर से वापसी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक