वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

'गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक', भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क

Indian in Canada : कनाडा में रहने वाले एक भारतीय युवक ने वीडियो शेयर कर बताया कि विदेश में काम के बाद घर लौटने का अनुभव गुरुग्राम की ट्रैफिक भरी और तनावपूर्ण यात्रा से कितना अलग है।

हितेश तिवारी

India vs Canada : विदेश में रहने वाले भारतीय अक्सर वहां की जीवनशैली और कामकाजी माहौल को लेकर अपने अनुभव सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। इसी कड़ी में कनाडा में रहने वाले एक भारतीय युवक का वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर @aman.khattar17 हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो में अमन खट्टर ने गुरुग्राम में नौकरी के दौरान होने वाली रोजाना की यात्रा और कनाडा में काम के बाद मिलने वाले शांत माहौल की तुलना की है।

उन्होंने बताया कि भारत में ऑफिस से घर लौटना उनके लिए दिन का सबसे थकाने वाला हिस्सा होता था। भारी ट्रैफिक, लंबे जाम, प्रदूषण और ऑफिस कैब के बार-बार रुकने के कारण घर पहुंचते-पहुंचते वह पूरी तरह थक जाते थे। उनका कहना है कि इस रोजाना की भागदौड़ का असर उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता था और घर पहुंचने के बाद किसी दूसरे काम की ऊर्जा नहीं बचती थी।

भारतीय युवक ने बताया गुरुग्राम और कनाडा का फर्क

वीडियो में अमन ने बताया कि गुरुग्राम में ऑफिस से घर तक का सफर कई बार बेहद तनावपूर्ण होता था। उन्होंने कहा, "इतना ट्रैफिक होता था कि पूरा दिमाग थक जाता था। ऊपर से प्रदूषण और कैब का रास्ते में कई बार रुकना सफर को और मुश्किल बना देता था।" इसके बाद उन्होंने कनाडा की अपनी रोजमर्रा की यात्रा दिखाई, जहां वह काम खत्म होने के बाद शांत सड़कों पर अपनी कार से घर लौटते हैं।

उन्होंने कहा कि वहां न ट्रैफिक का दबाव है, न लगातार बजते हॉर्न और न ही भीड़भाड़। रास्ते में सिर्फ पक्षियों की आवाज सुनाई देती है, जिससे पूरे दिन की थकान काफी हद तक दूर हो जाती है। उनके मुताबिक, इस सुकून भरे सफर की वजह से घर पहुंचने के बाद भी वह खुद के लिए समय निकाल पाते हैं और अन्य काम करने की ऊर्जा महसूस करते हैं।

वायरल वीडियो लोगों के बीच बना चर्चा का विषय

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। कई यूजर्स ने कहा कि रोजाना का सफर भी किसी व्यक्ति की जीवन गुणवत्ता और मानसिक शांति पर बड़ा असर डालता है। एक यूजर ने लिखा, "आपने मेरा दिन बना दिया, यह वीडियो बहुत शानदार है।" दूसरे ने टिप्पणी की, "भाई, आप तो मेरा सपना जी रहे हैं।"

वहीं कुछ लोगों ने माना कि भारत के बड़े शहरों में ट्रैफिक और प्रदूषण बड़ी चुनौती बन चुके हैं, जबकि अन्य यूजर्स ने कहा कि हर देश की अपनी अलग चुनौतियां होती हैं और किसी एक वीडियो के आधार पर पूरी तस्वीर तय नहीं की जा सकती। इसके बावजूद यह वायरल वीडियो लोगों के बीच वर्क-लाइफ बैलेंस, शहरी जीवन और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर चर्चा का विषय बन गया है।

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा

इत्र कारोबारियों की चमकी किस्मत! रेलवे ने हटाया सालों पुराना बैन, अब देशभर में महकेगी खुशबू

बाबा नीम करौली के आश्रम व संपत्ति पर छिड़ा विवाद, नातिनें पहुंचीं कलेक्ट्रेट; राजस्व अभिलेखों की जांच की मांग

खुद ही पागल हैं हिमंता बिस्वा सरमा... राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद का पलटवार