वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

लंदन में भारतीय युवक बना फरिश्ता! खिड़की से गिर रही 3 साल की बच्ची को हवा में लपककर बचाई जान

Indian Man Toddler Catch Rescue : लंदन में एक भारतीय युवक ने अपनी सूझबूझ और फुर्ती से 3 साल की बच्ची की जान बचा ली। खिड़की की मुंडेर से लटक रही बच्ची जैसे ही नीचे गिरी युवक ने हवा में ही पकड़ लिया।

हितेश तिवारी

Toddler Viral Rescue Video : लंदन में एक भारतीय युवक की बहादुरी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। मामला इलफोर्ड इलाके का है, जहां एक तीन साल की बच्ची एक फ्लैट की खिड़की के बाहर बनी संकरी मुंडेर पर फंस गई थी। बच्ची कई फीट ऊंचाई पर लटकी हुई थी और खुद को संभालने की कोशिश कर रही थी।

नीचे खड़े लोग डर के मारे चीख रहे थे और मदद के लिए पुकार रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक पुलिसकर्मी भी बच्ची तक पहुंचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वह उसे पकड़ नहीं पा रहा था। तभी पास में रहने वाले भारतीय मूल के युवक Mohamed Jesil ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर मदद का फैसला किया।

लंदन में भारतीय युवक ने खिड़की से गिरती हुई बच्ची को पकड़ा

रिपोर्ट के मुताबिक, मोहम्मद जेसिल एक रेस्तरां मैनेजर हैं और पांच महीने के जुड़वा बच्चों के पिता भी हैं। उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्होंने बच्ची को खतरे में देखा, वह तुरंत घर से बाहर दौड़ पड़े। जेसिल और पुलिसकर्मी बच्ची के ठीक नीचे खड़े हो गए।

तभी बच्ची की पकड़ छूट गई और वह नीचे गिरने लगी। जेसिल ने शानदार फुर्ती दिखाते हुए उसे हवा में ही पकड़ लिया, जबकि पुलिसकर्मी ने उन्हें संभालने में मदद की। बच्ची सुरक्षित बच गई और वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। घटना के बाद लोगों ने तालियां बजाकर दोनों की सराहना की।

युवक ने कहा- क्रिकेट खेलने के अनुभव से बच्ची को कैच किया

जेसिल ने बाद में बताया कि उन्होंने भारत में काफी क्रिकेट खेला है और शायद इसी वजह से उनकी कैच पकड़ने की क्षमता इस मुश्किल समय में काम आई। उन्होंने कहा कि उस समय उनके मन में सिर्फ बच्ची को बचाने का विचार था। बच्ची के पिता ने भी जेसिल और पुलिसकर्मी को "असली हीरो" बताया और उनकी जान बचाने के लिए आभार व्यक्त किया।

अच्छी बात यह रही कि बच्ची को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह पूरी तरह सुरक्षित है। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि संकट की घड़ी में साहस, फुर्ती और इंसानियत किसी की जिंदगी बचा सकती है।

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे