शरारती तत्वों ने लगाई आग (सौ. सोशल मीडिया) 
वायरल

शाम को होना था रावण दहन...शराबियों ने सुबह ही लगा दी आग, भोपाल से सामने आया VIDEO

Bhopal में रावण दहन से पहले ही हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। शराब के नशे में धुत युवक-युवतियों ने रावण के पुतले को आग लगाई दी। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

पूजा सिंह

Miscreants Set Fire To The Effigy Of Ravana: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दशहरा के अवसर पर जहां शाम को भव्य रावण दहन की तैयारी की जा रही थी, वहीं कुछ शरारती तत्वों की हरकत से रावण दहन का मजा कीरकीरा हो गया है। यहां नशे में धुत कुछ युवक-युवतियों ने सुबह-सुबह रावण के पुतले में आग लगा दी।  इस घटना के बाद से लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। शरारती तत्वों की इस हरकत का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

भोपाल के बाग मुगालिया ग्राउंड पर दशहरा उत्सव समिति ने रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के विशालकाय पुतलों को खूब सज-धज कर तैयार किया था। हर साल की तरह आयोजन समीति द्वारा शाम को रंगा-रंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था और कार्यक्रम के बाद भगवान राम का किरदार निभाने वाले कलाकार के हाथों पुतला दहन किया जाना था।

दहन से पहले की धू-धूकर जला रावण

इससे पहले ही सुबह करीब 6 बजे शरारती तत्वों ने पुतलों को आग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह एक लाल रंग की कार मैदान के पास पहुंची, जिसमें तीन युवक और एक युवती सवार थे। तभी अचानक उनमें से एक युवक दौड़ते हुए आया और मैदान में खड़े रावण के पुतले को आग के हवाले कर दिया। पुतले में आग लगते ही युवक वहां से भागकर कार में बैठा और बाकी साथियों के साथ फरार हो गया। आग लगने के बाद रावण का पुतला धू-धूकर जलने लगा। सुबह-सुबह जलते रावण के पुतले को देखकर और आतिशबाजी की आवाज सुनकर आसपास के लोग चौंक गए।

समिति ने पुलिस को दी सूचना

लोगों का कहना है कि, घटना इतनी तेजी से हुई कि किसी को रोकने का मौका तक नहीं मिला। मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी तुरंत अटल दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारियों को दी गई, जिसके बाद समिति ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

मिसरोद थाने में मामला दर्ज

इस घटना के बाद समिति ने मिसरोद थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने घटनास्थल से जुटाए गए सुरागों और गवाहों के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस उस कार की तलाश में जुटी है, जिससे युवक और युवतियां मैदान तक पहुंचे थे।

वीडियो वायरल

वहीं रावण दहन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई इसे हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने और धार्मिक लड़ाई भड़काने की कोशिश बता रहा है, तो कई यूजर्स ने फनी कमेंट भी किए।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z