वायरल वीडियो के स्क3ीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
वायरल

ढाई महीने से नौकरी नहीं, मेट्रो सिटी का किराया खा रहा सेविंग्स! शख्स ने बताया बेरोजगारी का दर्द

Unemployment Struggle : ढाई महीने से नौकरी से दूर एक शख्स ने वीडियो में बेरोजगारी की परेशानियां बताईं। मेट्रो सिटी का किराया, बिजली बिल और सेविंग्स खत्म होने का दर्द सोशल मीडिया पर वायरल है।

हितेश तिवारी

Jobless Viral Video : नौकरी चले जाना किसी भी व्यक्ति के लिए मुश्किल दौर हो सकता है। खासकर तब, जब वह किसी बड़े शहर में रह रहा हो और हर महीने किराया, बिजली का बिल और दूसरे जरूरी खर्च लगातार सामने खड़े हों। सोशल मीडिया पर शुभ नाम के एक शख्स का वीडियो इसी संघर्ष को लेकर चर्चा में है। शुभ ने बताया कि उनकी नौकरी गए करीब ढाई महीने हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि बेरोजगारी के इस दौर में मानसिक परेशानी के साथ-साथ मेट्रो सिटी का खर्च भी बड़ी चुनौती बन गया है। हर महीने किराए और बिजली समेत दूसरे खर्च उनकी सेविंग्स से पूरे हो रहे हैं। ऐसे में उन्हें जल्द नौकरी मिलने की चिंता भी बनी हुई है। शुभ ने अपने वीडियो में बेरोजगारी के उस पहलू को सामने रखा, जिसके बारे में अक्सर लोग खुलकर बात नहीं करते।

पोस्ट का स्क्रीनशॉट

‘काम हर कोई कर लेता है, कनेक्शन जरूरी हैं’

शुभ ने अपने अनुभव से नौकरी करने वाले युवाओं को एक खास सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि काम करने के साथ-साथ लोगों से कनेक्शन बनाना भी जरूरी है। उनके मुताबिक, नौकरी की तलाश के दौरान उन्हें यह महसूस हुआ कि कई बार सिर्फ योग्यता और मेहनत ही काफी नहीं होती, बल्कि सही लोगों से संपर्क भी मददगार साबित होता है। उन्होंने जूनियर और नौकरी कर रहे लोगों से कहा कि अपने प्रोफेशनल कनेक्शन बनाकर रखें।

शुभ ने यह भी बताया कि नौकरी के दौरान व्यक्ति लगातार प्रैक्टिकल चीजें सीखता और खुद को अपडेट करता रहता है। लंबे समय तक नौकरी से दूर रहने पर पढ़ी हुई चीजों को भूलने का डर भी बना रहता है। उनके मुताबिक, इसी वजह से नौकरी सिर्फ कमाई का जरिया नहीं, बल्कि लगातार सीखते रहने का माध्यम भी है।

कई लोगों ने कहा- ‘हम भी इसी दौर से गुजर रहे’

शुभ का वीडियो सामने आने के बाद कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने अपनी कहानी साझा की। कुछ यूजर्स ने बताया कि वे दो महीने से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, जबकि कुछ ने चार महीने से बेरोजगार होने की बात कही। कई लोगों ने कहा कि नौकरी जाने के बाद आर्थिक दबाव, मानसिक तनाव और भविष्य की चिंता एक साथ बढ़ जाती है। शुभ की बातों से कई बेरोजगार लोगों ने खुद को जुड़ा हुआ महसूस किया।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो इस बात की चर्चा भी छेड़ रहा है कि नौकरी के दौरान सिर्फ सैलरी ही नहीं, बल्कि अनुभव, प्रैक्टिकल नॉलेज और प्रोफेशनल नेटवर्क भी बनाना जरूरी है। हालांकि हर व्यक्ति का अनुभव अलग हो सकता है, लेकिन इस वीडियो ने बेरोजगारी के उस संघर्ष को जरूर सामने रखा है, जिसका सामना आज कई लोग कर रहे हैं।

राष्ट्रपति भवन में स्विस राष्ट्रपति गाइ का भव्य स्वागत, भारत से रिश्तों पर कही बड़ी बात, देखें VIDEO

मान की ईमानदारी का उतरा मुखौटा, CBI जांच के आदेश पर मजीठिया का हमला, बोले- अब सबका हिसाब होगा

Delhi HC: जामिया हिंसा और दिल्ली दंगों से जुड़ी कई याचिकाएं खारिज, कपिल मिश्रा-प्रवेश वर्मा का भी था जिक्र

एशियन गेम्स में महिलाओं का प्रदर्शन अच्छा नहीं, बृजभूषण सिंह ने जताई नाराजगी, कुश्ती खिलाड़ियों पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेताओं ने जस्टिस उज्जल भुइयां की तारीफ में बांधी पुल, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए थे सवाल