रैपिडो राइडर ने कस्टमर पर छोड़ी बाइक और फोन की जिम्मेदारी, लड़की बोली- ‘इतना भरोसा तो मुझे खुद पर नहीं’

Rapido Bike Viral Video : रैपिडो राइडर ने अपनी बाइक और फोन की जिम्मेदारी महिला कस्टमर को सौंप दी। अदिति तिवारी ने वीडियो बनाकर पूरा किस्सा बताया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
A Rapido rider left his bike and phone with a female customer, and her hilarious reaction went viral.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट(सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Rapido Rider Trust : रैपिडो राइडर के लिए उसकी बाइक सिर्फ आने-जाने का साधन नहीं, बल्कि कमाई का जरिया भी होती है। ऐसे में आमतौर पर कोई राइडर अपनी बाइक किसी अनजान व्यक्ति के भरोसे छोड़कर जाने से बचता है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में इसका बिल्कुल अलग नजारा देखने को मिला।

राइडर ने अपनी महिला कस्टमर अदिति तिवारी पर भरोसा करते हुए कुछ देर के लिए अपनी बाइक और फोन उनकी जिम्मेदारी में छोड़ दिए। अदिति ने इस पूरे वाकये का वीडियो बना लिया। वीडियो में वह मजाकिया अंदाज में कहती नजर आती हैं कि आखिर जहां भी जाती हैं, लोग उन्हें जिम्मेदारी क्यों सौंप देते हैं। इसके बाद वह बताती हैं कि रैपिडो वाले भैया अपना फोन और बाइक उनके पास छोड़कर चले गए हैं।

रैपिडो राइडर ने कस्टमर को सौंप दी बाइक की जिम्मेदारी

अदिति के मुताबिक, राइडर ने उनसे कहा था कि, “मैडम, इसको देखते रहना जरा, मैं एक काम करके आता हूं।” इसके बाद वह कुछ देर के लिए वहां से चले गए। अदिति ने मजाक में कहा कि रैपिडो वाले भैया ने उन पर उससे भी ज्यादा भरोसा कर लिया, जितना वह उन लोगों पर नहीं करतीं जिन्हें वह सालों से जानती हैं।

अदिति ने बाद में वीडियो के कैप्शन में यह भी स्पष्ट किया कि राइडर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने नहीं, बल्कि पानी की बोतल रिफिल करने गया था। यानी राइडर ने अपनी बाइक और फोन को कुछ देर के लिए अदिति की निगरानी में छोड़ दिया था।

‘आपकी शक्ल ही जिम्मेदारी वाली है’, यूजर्स ने लिए मजे

अदिति तिवारी के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी जमकर मजे लिए। किसी ने लिखा कि “आपकी शक्ल ही जिम्मेदारी वाली है।” वहीं एक यूजर ने इसे अदिति की खूबसूरती से जोड़ते हुए मजाक किया। एक अन्य यूजर ने कहा कि उनके अंदर “बड़ी बेटी वाली वाइब” है, इसलिए लोग उन्हें जिम्मेदारी सौंप देते हैं।

कुछ लोगों ने रैपिडो राइडर के भरोसे को लेकर भी मजेदार कमेंट किए। अदिति की इस रील को दो दिनों में 54 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे 1.90 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। पोस्ट पर 1700 से ज्यादा कमेंट भी आए हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो अब लोगों के लिए भरोसे और मजेदार संयोग की कहानी बन गया है।

A Rapido rider left his bike and phone with a female customer, and her hilarious reaction went viral.
कब्रों के बीच बना है अहमदाबाद का फेमस रेस्टोरेंट! 26 कब्रों के पास बैठकर खाते हैं लोग, वीडियो वायरल
Navbharat Live
navbharatlive.com