वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

‘CEO जैसा एटीट्यूड चाहिए’: HR की बात पर भड़के लोग, वर्क-लाइफ बैलेंस पर छिड़ी बहस

HR viral video : HR के ‘CEO लेवल एटीट्यूड’ वाले बयान के बाद सोशल मीडिया पर वर्क-लाइफ बैलेंस को लेकर बहस तेज हो गई है। यूजर्स का कहना है कि कंपनियां कम सैलरी में ज्यादा काम करवाना चाहती हैं।

हितेश तिवारी

CEO Attitude Employee : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला और HR के बीच हुई बातचीत ने कॉर्पोरेट कल्चर पर नई बहस छेड़ दी है। यह वीडियो uditavibes नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

वीडियो में महिला बताती है कि उसे एक कंपनी के HR का कॉल आया था और शुरुआत में बातचीत सामान्य तरीके से चल रही थी। लेकिन जैसे ही उसने वर्किंग डेज और शनिवार को वर्क फ्रॉम होम की संभावना के बारे में पूछा, बातचीत का रुख बदल गया।

कॉर्पोरेट कल्चर की सच्चाई बयान करता वायरल वीडियो

महिला के मुताबिक HR ने साफ कहा कि कंपनी में 6 दिन काम करना होगा और वर्क फ्रॉम होम की कोई सुविधा नहीं है। इतना ही नहीं, HR ने यह भी कहा कि उन्हें “CEO लेवल एटीट्यूड” वाला कर्मचारी चाहिए।

यह सुनकर महिला ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि क्या कंपनी CEO की भर्ती कर रही है, जिसके तुरंत बाद HR ने कॉल काट दिया। इस घटना के बाद महिला ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाया कि क्या अब ज्यादा काम करना ही सफलता का पैमाना बन गया है और क्या वर्क-लाइफ बैलेंस चाहना गलत है।

कंपनियां कम सैलरी में ज्यादा काम करवाना चाहती

इस वायरल वीडियो पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी है। कई यूजर्स का कहना है कि कंपनियां कम सैलरी में ज्यादा काम करवाना चाहती हैं और उसे “डेडिकेशन” का नाम दे देती हैं। कुछ लोगों ने लिखा कि “CEO लेवल एटीट्यूड” की मांग करना और बदले में सामान्य वेतन देना गलत है।

वहीं सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने यह भी कहा कि कर्मचारियों को अपनी सीमाएं तय करनी चाहिए और अपनी कीमत समझनी चाहिए। यह मामला एक बार फिर इस बात को सामने लाता है कि आज के समय में नौकरी के साथ संतुलित जीवन भी उतना ही जरूरी है।

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता

BRICS Summit 2026 LIVE: BRICS देशों की दोगुनी रफ्तार से हुई है तरक्की, ब्रिक्स बिजनेस फोरम में बोले पीएम मोदी

BRICS में कौन कितना ताकतवर? चीन से लेकर भारत तक, जानें कौन-कौन से देश हैं शामिल

BRICS बैठक से पहले पूर्व विदेश सलमान खुर्शीद का बयान, दुनिया की बड़ी चुनौतियों से निपटने की दी सलाह

BRICS बैठक से पहले पीएम मोदी का एक्स पोस्ट, आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर साधा निशाना; 9/11 हमले के 25 साल पूरे