वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

हावड़ा स्टेशन पर छूटते-छूटते बची वंदे भारत, RPF जवान ने दौड़कर रुकवाई ट्रेन; वीडियो वायरल

Vande Bharat Express : हावड़ा स्टेशन पर एक यात्री वंदे भारत एक्सप्रेस के ऑटोमैटिक दरवाजे बंद होने से बाहर रह गया, लेकिन RPF जवान की सतर्कता से ट्रेन रुक गई और बड़ा हादसा टल गया।

हितेश तिवारी

Automatic Train Doors : पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्टेशन पर उस समय अफरातफरी मच गई जब एक यात्री वंदे भारत एक्सप्रेस में चढ़ने से चूक गया। ट्रेन के ऑटोमैटिक दरवाजे बंद हो चुके थे और वह प्लेटफॉर्म पर ही रह गया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि यात्री हैरान-परेशान हालत में धीरे-धीरे आगे बढ़ती ट्रेन के साथ चल रहा है। उसे समझ नहीं आ रहा कि अब क्या करे। आसपास मौजूद लोग भी स्थिति को देख रहे थे, तभी उसने पास खड़े RPF जवान को पूरी बात बताई।

RPF जवान ने ट्रेन छूटने से बचाई

मामला सुनते ही RPF जवान ने देरी नहीं की। “अब तो ट्रेन छूट गई” कहने के बजाय वह तुरंत इंजन की ओर दौड़ पड़े। वीडियो में साफ दिखता है कि जवान हाथ हिलाकर ड्राइवर को इशारा कर रहे हैं।

अच्छी बात यह रही कि वंदे भारत एक्सप्रेस के लोको पायलट ने स्थिति को तुरंत समझ लिया और ट्रेन रोक दी। कुछ ही पलों में यात्री को सुरक्षित ट्रेन में चढ़ा दिया गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग RPF जवान की सतर्कता की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

लोगों ने यात्रियों को समय पर पहुंचने की सलाह दी

वंदे भारत एक्सप्रेस में सिंगल लीफ प्लग डोर सिस्टम लगाया गया है, जो सुरक्षा के लिहाज से बेहद जरूरी है। ट्रेन चलने के तुरंत बाद दरवाजे अपने आप बंद हो जाते हैं और रुकने के बाद ही खुलते हैं।

यह सिस्टम यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर एयर कंडीशनिंग के लिए बनाया गया है। हालांकि, इस घटना के बाद कई यूजर्स यात्रियों को भी समय पर प्लेटफॉर्म पर पहुंचने की सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि आधुनिक सुविधाओं के साथ यात्रियों को भी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला