वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

हाईवे जाम से बचने के चक्कर में बना ‘कोलंबस’, पीछे-पीछे चल पड़ी 20 बाइक, वायरल हुआ मजेदार वीडियो

Highway Jam Viral Video : हाईवे पर जाम देखकर एक बाइक सवार ने जैसे ही लेफ्ट टर्न लिया, कई लोग उसे शॉर्टकट समझकर पीछे चल पड़े। बाद में पता चला कि रास्ता वहीं वापस जाता है, जहां से सब मुड़े थे।

हितेश तिवारी

Traffic Jam Video : हाईवे पर जाम लगते ही लोग अक्सर अपना धैर्य खो बैठते हैं और किसी भी तरह आगे निकलने की कोशिश करने लगते हैं। खासकर बाइक सवार पतली गलियों और साइड रास्तों को शॉर्टकट समझकर तुरंत मुड़ जाते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। वीडियो में एक बाइक सवार हाईवे पर जाम देखकर लेफ्ट टर्न लेता है। उसे देखकर पीछे चल रहे कई बाइक सवार भी बिना सोचे-समझे उसी के पीछे चल पड़ते हैं, मानो उसे रास्तों की पूरी जानकारी हो।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में बाइक चला रहा युवक कैमरा ऑन कर पीछे आ रही भीड़ को दिखाता है और हंसते हुए कहता है कि उसे खुद नहीं पता यह रास्ता कहां जाता है। वह मजाकिया अंदाज में कहता है, “मैंने लेफ्ट लिया, सबने ले लिया… अब मुझे भी नहीं पता सही रास्ता है या नहीं।”

थोड़ी देर में उसके पीछे करीब 15 से 20 बाइक दिखाई देने लगती हैं। यह नजारा इतना मजेदार था कि देखने वाले इसे क्रिस्टोफर कोलंबस से जोड़कर कमेंट करने लगे, जो गलती से नई दुनिया पहुंच गए थे।

लोग बाइक सवारों के “ट्रस्ट लेवल” पर जमकर मजे ले रहे

बाद में युवक ने एक और वीडियो शेयर कर बताया कि यह रास्ता घूमकर वापस उसी हाईवे पर आ जाता है, जहां से सबने लेफ्ट लिया था। यानी शॉर्टकट के चक्कर में सब वहीं पहुंच गए, जहां से निकले थे।

Instagram पर @gen1.tyagi नाम के अकाउंट से पोस्ट की गई इस Reel को अब तक 61 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 4 लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोग बाइक सवारों के “ट्रस्ट लेवल” पर जमकर मजे ले रहे हैं और वीडियो को जबरदस्त एंटरटेनिंग बता रहे हैं।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह