वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

इंस्टाग्राम रील्स से परेशान पति ने पत्नी का कराया प्रतीकात्मक पिंडदान, वीडियो वायरल

Husband Performs Wife Pinddaan : हरिद्वार के हर की पौड़ी पर एक व्यक्ति ने पत्नी की इंस्टाग्राम रील्स से परेशान होकर उसका प्रतीकात्मक पिंडदान कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

हितेश तिवारी

Wife Last Rites Viral Video : उत्तराखंड के हरिद्वार से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी जीवित पत्नी का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार और पिंडदान कर दिया। बताया जा रहा है कि वह पत्नी की इंस्टाग्राम रील्स बनाने की आदत से बेहद परेशान था।

घटना हर की पौड़ी पर हुई, जहां व्यक्ति ने पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान करते हुए पत्नी को अपने लिए “मृत” घोषित कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच बहस छिड़ गई है।

पत्नी बनाती थी रील तो पति ने कर दिया पिंडदान

वायरल वीडियो में व्यक्ति गंगा नदी में खड़ा दिखाई देता है। उसके हाथ में पत्नी की फूलों से सजी तस्वीर है। वह फोटो पर थूकता है और कहता है कि उसके लिए यह महिला मर चुकी है। इसके बाद वह पिंडदान की प्रक्रिया करता है और तस्वीर सहित अन्य सामान नदी में बहा देता है।

वीडियो को एक्स पर @gharkakalesh नामक हैंडल से शेयर किया गया है। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी लगातार भड़काऊ और आपत्तिजनक रील्स बनाती थी। कई बार समझाने के बावजूद जब वह नहीं मानी, तब उसने गुस्से में यह कदम उठाया।

लोगों ने इसे मानसिक तनाव में उठाया गया कदम बताया

वायरल वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स ने इसे मानसिक तनाव में उठाया गया कदम बताया, जबकि कई लोगों ने धार्मिक परंपराओं का अपमान कहा।

कुछ लोगों का कहना है कि निजी विवाद को सार्वजनिक तमाशा नहीं बनाना चाहिए था। वहीं कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया की लत को परिवार टूटने की वजह बताया। फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है।

तुम्हारे बाप का देश नहीं है...थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल, बोले- तुरंत बर्खास्त करो

Railway Alert: 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान, यात्री अपने साथ जरूर रखें ये 10 ओरिजिनल ID

गोल्डी बराड़ FBI की टॉप 10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल, पता बताने वाले को मिलेगा करोड़ों का इनाम

Weather Update: दिल्ली-UP से बिहार तक आज फिर होगी बारिश! मौसम विभाग ने 15 राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट

‘वॉयस ऑफ हिंद’ आतंकी साजिश केस में NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, चार ISIS आतंकियों को सजा