वाराणसी में एक लड़की ने झड़ते बालों से परेशान होकर खुदकुशी कर ली (सोर्स:- सोशल मीडिया)  
वायरल

बाल झड़ने की समस्या बनी मौत की वजह, टूटते बाल से परेशान महिला ने कर ली खुदकुशी

उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक अजीब हैरान कर देने वाला सामने आया है। प्रज्ञापुरी इलाके की रहने वाली 20 वर्षीय श्रेया ने झड़ते बालों से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। श्रेया एक मॉल में मैनेजर के पद पर काम करती थी।

शानू शर्मा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक अनोखा मामला सामने आया है। बाल झड़ने की समस्या से परेशान होकर एक महिला ने खुदकुशी कर ली। 20 साल की श्रेया अपने माता-पिता के साथ प्रज्ञापुरी इलाके में किराए के मकान में रहती थी। भारी मात्रा में हो रहे हेयर फॉल के कापण वो डिप्रेशन में चली गई थी। जिसके बाद उसने हिम्मत खोते हुए जिंदगी खत्म करने का फैसला ले लिया।

मृतका के पिता धनोज कुमार सिंह ने बताया कि उनकी बेटी मेगाशॉप में फ्लोर मैनेजर के पद पर काम करती थी। काफी दिनों से  उसे बाल झड़ने की समस्या हो रही थी। जिसके कारण वो काफी परेशानी भी थी। उन्होंने बताया कि वो काफी उपाय कर चुके थे। इसके बाद भी कोई फायदा नहीं हो रहा था। जिसकी वजह से उनकी बेटी डिप्रेशन में चली गई। धनोज  बताते हैं कि वो पास के एक गुटखा फैक्ट्री में काम करते हैं। उनकी 2 बेटियां और एक बेटा है।

पूरे मामले की जानकारी देते हुए धनोज बताते हैं कि जिस दिन घटना हुई उस दिन श्रेया का भाई किसी काम से बाहर निकला था। वो घर पर अकेली थी। जब वो वापस घर लौटे तों घर का मेन दरवाजा खुला था। जब अंदर जाकर चेक किया तो श्रेया दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी नजर आई। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

परेशानी से हार मान चूकी थी श्रेया 

उन्होंने बताया कि घर की हालत सही नहीं होने की वजह से सभी बच्चे अपना खर्चा निकालने के लिए खुद नौकरी करते थे। श्रेया कई तरह के तेल और दवाओं का भी इस्तेमाल करके थक चूकी थी। फिर भी इसका कोई फायदा नहीं देखने को मिला। पिता का कहना था कि परिवार के पास इतने पैसे नहीं थे की श्रेया को अच्छे डॉक्टर के पास ले जाया जाता। हालांकि लगातार घरेलू नुक्सों का इस्तेमाल किया जा रहा था। जिसका कोई फायदा नहीं हुआ।

पुलिस ने मामले की जानकारी लेते मामला दर्ज कर लिया है। वहीं शव को पोस्टर्माटम के लिए भी भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद इस बात के बारे में पता चलेगा की लड़की ने सुसाइड किया है या फिर हत्या की गई है।

IPL के फाउंडर ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा ऐलान, बताया सौभाग्य की बात

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट