वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

गुरुग्राम में दोस्तों की ‘ईगो क्लैश’, बीच सड़क पर SUV से एक-दूसरे को मारी टक्कर

Gurugram Road Rage Viral Video : गुरुग्राम में दो दोस्तों ने गुस्से में आकर अपनी SUV आपस में भिड़ा दी, वीडियो वायरल। कई लोग इसे ‘ईगो क्लैश’ बता रहे हैं।

हितेश तिवारी

SUV Clash Viral Video : गुरूग्राम के धनवापुर गांव से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें दो दोस्तों के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने बीच सड़क पर अपनी-अपनी गाड़ियों से एक-दूसरे को टक्कर मारनी शुरू कर दी।

यह घटना न सिर्फ खतरनाक थी, बल्कि सड़क पर अराजकता फैलाने वाली भी थी। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि धूल भरी सड़क पर दोनों गाड़ियां आमने-सामने आकर बार-बार टकरा रही हैं।

दो दोस्तों में विवाद हुआ तो अपनी-अपनी कार से एक दूसरे को मारी टक्कर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों शख्स एक-दूसरे को पहले से जानते थे और दोस्त थे। लेकिन किसी बात पर शुरू हुई बहस ने अचानक हिंसक रूप ले लिया।

वीडियो में दिखाई दे रही गाड़ियां महिंद्रा स्कॉरपियो बताई जा रही हैं, जिन्हें दोनों ड्राइवर गुस्से में बार-बार भिड़ा रहे थे। यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई, जिसके बाद पुलिस ने भी मामले का संज्ञान लिया और दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया।

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से माफी मांगी और मामला सुलझा लिया

हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस के सामने दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से माफी मांगी और किसी भी तरह की FIR दर्ज नहीं कराई गई। परिवारों के बीच आपसी सहमति से मामला सुलझा लिया गया।

इस घटना पर सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग इसे ‘ईगो क्लैश’ बता रहे हैं और कह रहे हैं कि गुस्से और अहंकार में लिया गया एक गलत फैसला कितना खतरनाक हो सकता है। यह वायरल वीडियो एक चेतावनी भी है कि सड़क पर गुस्सा दिखाना न सिर्फ खुद के लिए बल्कि दूसरों के लिए भी जोखिम भरा हो सकता है।

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की