वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

नारियल बेचते-बेचते गाया गाना, गुरुग्राम के युवक की आवाज ने लोगों का जीता दिल

Coconut Seller Singing Video : गुरुग्राम के एक नारियल पानी विक्रेता का गाना गाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक की सुरीली आवाज और सूफी अंदाज ने लाखों लोगों को प्रभावित किया है।

हितेश तिवारी

Street Singer Viral Video : सड़क किनारे छोटे-मोटे काम करने वाले लोगों के भीतर कई बार ऐसा हुनर छिपा होता है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। सोशल मीडिया ऐसे टैलेंटेड लोगों को पहचान दिलाने का बड़ा मंच बन चुका है। इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नारियल पानी बेचने वाले एक युवक की आवाज ने लोगों का दिल जीत लिया है।

वीडियो में युवक अपनी दुकान पर नारियल काटते हुए बेहद मधुर अंदाज में गाना गाता नजर आता है। उसकी आवाज में इतना सुकून और ठहराव है कि लोग वीडियो को बार-बार सुन रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस युवक के टैलेंट की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

नारियल पानी बेचने वाले शख्स ने गाया बेहतरीन गाना

वायरल वीडियो में युवक साल 2019 में रिलीज हुई दबंग 3 फिल्म का मशहूर सूफी गीत “आवारा” गाता नजर आता है। गाने के बोल “मांगे फकीर दुआ-ए-अल्लाह, यार दी सूरत माशा-अल्लाह…” लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं।

इस गाने को मूल रूप से सलमान अली और मुस्कान ने अपनी आवाज दी थी, जबकि इसका संगीत Sajid-Wajid ने तैयार किया था। वीडियो में युवक जिस कंट्रोल और सूफी अंदाज में यह गीत गाता है, उसने इंटरनेट यूजर्स को प्रभावित कर दिया है। लोग कह रहे हैं कि उसकी आवाज किसी प्रोफेशनल सिंगर से कम नहीं लगती।

लोगों ने शख्स की आवाज की जमकर तारीफ की

जानकारी के मुताबिक, यह युवक हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर-17 मार्केट में नारियल पानी बेचता है। उसका नाम इंदर कुमार गुप्ता बताया जा रहा है। इंदर खुद को सिंगर और म्यूजिशियन मानते हैं और सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनका अकाउंट “@yournariyal_wala” नाम से मौजूद है, जहां उन्होंने अपनी गायकी के कई वीडियो शेयर किए हैं।

इंटरनेट पर लोग इंदर की आवाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि “यह असली टैलेंट है, इसे बड़ा मंच मिलना चाहिए।” वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि “ऐसी आवाज सीधे दिल को सुकून देती है।” कई लोग अब गुरुग्राम जाकर इंदर से मिलने और उनका समर्थन करने की बात भी कर रहे हैं। यह वायरल वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि असली कला किसी बड़े मंच या महंगे स्टूडियो की मोहताज नहीं होती।

50 खोके एकदम ओके... पुणे MPSC आंदोलन में गरजे अभिजीत दिपके, बोले- जैसे नेता, वैसे ही पेपर लीक करती है सरकार

लाखों को वोट से वंचित करना मनमाना, सेकंड क्लास सिटिजन बना देगी ऐसी प्रक्रिया; जस्टिस उज्जल भुइयां का बड़ा बयान

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, हिरासत में लिए गए नेहा बोरा समेत कई लोग

शुभेंदु का मास्टर स्ट्रोक! बंगाल में UCC लागू करने का दावा, 'लव जिहाद' और धर्मांतरण पर बनेगा सख्त कानून

बंदूक छोड़ जब 200 नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ, जानिए कैसे हुआ गड़चिरोली का इंडस्ट्रियल टेकऑफ