जीआरपी सिपाही ने नाबालिग लड़के की पिटाई की सोर्स-सोशल मीडिया
वायरल

गाजियाबाद GRP थाने में नाबालिग की बेरहमी से पिटाई, यात्री ने बनाया VIDEO; वायरल होने पर सिपाही लाइन हाजिर

GRP Constable Viral Video: रेलवे स्टेशन के जीआरपी थाने में 17 वर्षीय किशोर की डंडे से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ। शिकायत नहीं होने की बात सामने आई, सिपाही लाइन हाजिर और जांच शुरू।

करुणा नंद शाहवाल

Highlights:

  • गाजियाबाद जीआरपी थाने में 17 वर्षीय किशोर की डंडे से पिटाई का वीडियो वायरल।

  • शुरुआती जांच में किशोर के खिलाफ कोई शिकायत या चोरी का आरोप नहीं मिला।

  • सिपाही सिकंदर कुमार लाइन हाजिर, डीएसपी अशोक सिसौदिया कर रहे मामले की

GRP Constable Minor Beating Viral Video: गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाने के अंदर एक नाबालिग की डंडे से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वीडियो में एक सिपाही किशोर को बेरहमी से पीटता दिखाई दे रहा है।

बताया जा रहा है कि 17 वर्षीय किशोर को संदिग्ध मानकर थाने लाया गया था, जबकि उसके खिलाफ न तो कोई शिकायत थी और न ही चोरी का आरोप। मामला सामने आने के बाद एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं और आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

ट्रेन से उतरे किशोर को पकड़कर थाने ले गया सिपाही

जानकारी के मुताबिक, रात करीब 1.30 बजे 17 वर्षीय किशोर दिल्ली से आ रही ईएमयू ट्रेन से प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर उतरा था। इसी दौरान जीआरपी सिपाही सिकंदर कुमार ने उसे पकड़ने की कोशिश की। किशोर भागने लगा तो सिपाही ने पीछा करके लड़के को पकड़ लिया और संदिग्ध मानकर रेलवे के थाने में बैठा दिया।

आरोप है कि इसके बाद सिपाही ने थाने के भीतर डंडे से उसकी पिटाई शुरू कर दी। रात करीब ढाई बजे थाने के मुख्य गेट के सामने किशोर को पीटा गया। उस समय प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की मौजूदगी नहीं थी, लेकिन पास खड़ी ट्रेन में बैठे एक यात्री ने पूरी घटना देख ली।

यात्री ने मोबाइल में रिकॉर्ड किया 25 सेकंड का वीडियो

सिपाही को शायद अंदाजा नहीं था कि उसकी हरकत कैमरे में कैद हो रही है। ट्रेन में बैठे यात्री ने मोबाइल से करीब 25 सेकंड का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला अधिकारियों तक पहुंचा और कार्रवाई शुरू हुई।

किशोर के खिलाफ नहीं थी कोई शिकायत

शुरुआती जांच में सामने आया कि जिस किशोर की पिटाई की गई, उसके खिलाफ कोई शिकायत या चोरी का आरोप दर्ज नहीं था। हैरानी की बात यह भी है कि कथित तौर पर थाने में किशोर का नाम, पता या मोबाइल नंबर तक दर्ज नहीं किया गया। पिटाई के बाद उसे छोड़ दिया गया, जिससे अब उसकी पहचान और तलाश करना जांच अधिकारियों के लिए चुनौती बन सकता है।

सिपाही लाइन हाजिर, DSP को सौंपी गई जांच

वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसपी आशुतोष शुक्ला ने जांच के निर्देश दिए हैं। मामले की जांच डीएसपी अशोक सिसौदिया कर रहे हैं। प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

डीएसपी अशोक सिसौदिया के मुताबिक, मामले की जांच जारी है और सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस किशोर की पिटाई का आरोप है, उसके खिलाफ कोई शिकायत नहीं थी। अब जांच में यह पता लगाया जाएगा कि किशोर को किस आधार पर थाने लाया गया और उसके साथ मारपीट क्यों की गई।

हाइड्रोजन और एलएनजी ट्रेन में क्या है असली फर्क? ₹25 लाख की सालाना बचत और जीरो प्रदूषण, जानिए दोनों का अंतर

संयुक्त राष्ट्र दिवस 2026: 24 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है UN Day? जानें इतिहास और भारत की भूमिका

Weather Alert: दिल्ली-UP से दक्षिण भारत तक बारिश-आंधी का अलर्ट, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

Data Breach: SBI ग्राहकों के लिए राहत की खबर! साइबर अटैक से प्रभावित लोगों की राशि बैंक में सुरक्षित

मेरी और केरल CM की गुप्त रिकॉर्डिंग की कोशिश’, कर्नाटक DK शिवकुमार का आरोप; बोले- कार्रवाई हुई, सबूत भी हैं