Indian Wedding Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारतीय दूल्हा विदेशी पर्यटकों को अपनी शादी का निमंत्रण देता नजर आ रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि सजी-धजी SUV में बैठा दूल्हा सड़क पर सफारी वाहन में घूम रहे विदेशी पर्यटकों के पास पहुंचता है और मुस्कुराते हुए उन्हें शादी का कार्ड थमा देता है। दूल्हे का यह अंदाज देखकर विदेशी मेहमान पहले तो हैरान रह जाते हैं, लेकिन फिर खुशी के साथ निमंत्रण स्वीकार करते हैं।
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर mirela_cristina_murariu नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में बताया गया कि वे सफारी ट्रिप पर थे, तभी एक कार उनके पास आकर रुकी और उसमें बैठे दूल्हे ने उन्हें शादी में आने का निमंत्रण दिया।
उन्होंने इस अनुभव को बेहद खास बताते हुए कहा कि भारत सिर्फ घूमने की जगह नहीं बल्कि महसूस करने और जीने की जगह है। उन्होंने भारतीय लोगों की मेहमाननवाजी की तारीफ करते हुए कहा कि यहां छोटी-छोटी मुलाकातें भी यादगार बन जाती हैं।
ये खबर भी पढ़ें : बेंगलुरु में अमेरिकी महिला के घर का किराया मकान मालिक ने 33% बढ़ाया, महिला ने वीडियो शेयर कर जताई नाराजगी
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने इसे “पीक इंडिया मोमेंट” बताया तो कई यूजर्स ने विदेशी पर्यटकों को शादी में जरूर शामिल होने की सलाह दी।
एक यूजर ने लिखा कि यही असली भारतीय संस्कृति और मेहमाननवाजी है। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि ऐसी घटनाएं सिर्फ भारत में ही देखने को मिल सकती हैं। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और यह इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है।