वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
वायरल

नानी को पहली बार फ्लाइट से गोवा ले गई नातिन, खुशी से झूम उठीं दादी; वायरल हुआ प्यारा VIDEO

Grandmother Viral Video : मुंबई की ईशा अपनी नानी को पहली बार फ्लाइट से गोवा घुमाने ले गईं। फ्लाइट में नानी की मासूम खुशी और नातिन के साथ उनके प्यारे पल कैमरे में कैद हो गए।

हितेश तिवारी

Grandmother Goa Trip : कई लोगों का सपना होता है कि वे अपने माता-पिता या दादा-दादी और नाना-नानी को ऐसी जगह घुमाने ले जाएं, जहां उन्होंने कभी जाने की कल्पना भी न की हो। ऐसा ही एक खूबसूरत पल मुंबई की ईशा ने अपनी नानी के साथ बिताया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ईशा अपनी नानी को पहली बार फ्लाइट से गोवा घुमाने लेकर गईं। बताया गया कि उनकी नानी ने गोवा तो दूर, अपने गांव से बाहर भी बहुत कम सफर किया था। ऐसे में उनके लिए फ्लाइट में बैठना और गोवा जाना किसी बड़े सपने के सच होने जैसा था। ईशा और उनके परिवार ने इस खास सफर को यादगार बनाने के लिए नानी के कई प्यारे पलों को कैमरे में रिकॉर्ड किया।

नानी को पहली बार फ्लाइट से गोवा ले गई नातिन

वीडियो की शुरुआत में ईशा अपनी नानी के साथ मजाक करती नजर आती हैं। वह नानी से कहती हैं कि वे लोग एक बड़ी ट्रेन में जा रहे हैं। तभी सामने हवाई जहाज दिखाई देता है और नानी तुरंत समझ जाती हैं कि यह ट्रेन नहीं, बल्कि विमान है। इसके बाद जब नानी पहली बार फ्लाइट में बैठती हैं तो उनकी मासूम प्रतिक्रिया देखने लायक होती है।

उड़ान भरने के बाद वह ऊंचाई देखकर हैरानी जताती हैं और कुछ ही देर में उनकी खुशी साफ नजर आने लगती है। वीडियो में नानी कभी सीट पर बैठकर फ्लाइट का अनुभव लेती दिखती हैं तो कभी बच्चे की तरह खुशी में झूमती और मस्ती करती नजर आती हैं। नातिन ने अपनी नानी को इस पूरे सफर में खास अंदाज में ट्रीट किया, जिससे दोनों के बीच का प्यारा रिश्ता भी देखने को मिलता है।

नानी नातिन का खूबसूरत वीडियो हुआ वायरल

ईशा ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उनकी नानी के लिए यह यात्रा बेहद खास थी। गोवा पहुंचने के बाद भी नानी की खुशी कम नहीं हुई और उन्होंने पूरे सफर का जमकर आनंद लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर पहुंचा तो यूजर्स भी इस खूबसूरत नानी-नातिन के रिश्ते से जुड़ गए। कई लोगों ने कहा कि ऐसे पल जिंदगीभर याद रहते हैं।

एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि वह ऐसे ही कंटेंट के लिए इंटरनेट पैक खरीदता है। वहीं, कई लोगों को वीडियो देखकर अपनी दादी या नानी की याद आ गई और उन्होंने भावुक प्रतिक्रियाएं दीं। इस वायरल वीडियो ने दिखाया कि अपनों को खुशी देने के लिए महंगी चीज नहीं, बल्कि साथ बिताया गया खास समय सबसे ज्यादा मायने रखता है।

लैंडस्लाइड के बाद सिक्किम के दर्जनों परिवार पर आफत, लगातार भारी बारिश के बीच आशियाना तलाश रहे लोग

अनिल अंबानी की रिलायंस पावर को बड़ा झटका, बोर्ड मेंबर सचिन महापात्रा ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या बताई वजह

Dr. Manmohan Singh Biography: अर्थशास्त्री से प्रधानमंत्री तक, जानिए उनके जीवन और उपलब्धियों की कहानी

Weather Alert: डिप्रेशन का असर, उत्तराखंड से यूपी तक मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

NIA के चंगुल में नालागढ़ ब्लास्ट के दो और आरोपी, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही जांच एजेंसी; हो सकते हैं और खुलासे