वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
वायरल

बेटी ने पहली बार माता-पिता को दिखाया Google ऑफिस, कैंपस में घूमते दिखे पेरेंट्स, बोली- हर लड़की का सपना

Parents Office Visit : हैदराबाद में Google कर्मचारी रक्षा पहाड़िया ने पहली बार अपने माता-पिता को ऑफिस की सैर कराई। माता-पिता के साथ बिताए इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हितेश तिवारी

Google Employee : हैदराबाद स्थित Google ऑफिस की कर्मचारी रक्षा पहाड़िया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रक्षा पहली बार अपने माता-पिता को अपना ऑफिस दिखाती नजर आ रही हैं। उन्होंने इस खास पल को “हर लड़की का सपना” बताया।

वीडियो में उनके माता-पिता Google कैंपस के अलग-अलग हिस्सों में घूमते, तस्वीरें खिंचवाते और ऑफिस की सुविधाओं का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। परिवार ने साथ में पूल भी खेला और इस खास दिन को यादगार बनाया। रक्षा ने बताया कि अपने माता-पिता को उस जगह लाना उनके लिए गर्व का पल है, जहां तक उनके सपनों ने उन्हें पहुंचाया है।

बेटी ने माता-पिता को दिखाया Google ऑफिस

रक्षा ने यह वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर @thatmoodycoder नाम के अकाउंट से शेयर किया है। पोस्ट के साथ उन्होंने अपने माता-पिता के लिए भावुक संदेश भी लिखा। उन्होंने कहा कि कुछ उपलब्धियां तब और खास हो जाती हैं, जब उन्हें उन लोगों के साथ साझा किया जाए, जिन्होंने उन्हें हासिल करने में सबसे ज्यादा मदद की हो।

वीडियो में माता-पिता को बेटी के ऑफिस में घूमते देखकर उनकी खुशी साफ नजर आती है। रक्षा ने इस अनुभव के लिए Google का भी शुक्रिया अदा किया। उनके लिए यह सिर्फ ऑफिस विजिट नहीं बल्कि अपनी मेहनत और सफलता को माता-पिता के सामने दिखाने का भावुक मौका था।

भावुक पल सोशल मीडिया पर वायरल

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी रक्षा और उनके माता-पिता के इस पल की जमकर तारीफ की। कई लोगों ने कहा कि माता-पिता की आंखों में अपने बच्चे की सफलता का गर्व देखना किसी भी उपलब्धि से ज्यादा खास होता है।

कुछ यूजर्स ने इसे मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों का सपना बताया, जहां माता-पिता की मेहनत और त्याग के बाद बच्चे जब सफलता हासिल करते हैं तो उन्हें अपनी दुनिया दिखाना बेहद भावुक पल बन जाता है। लोगों ने कहा कि असली सफलता सिर्फ बड़ी नौकरी पाना नहीं, बल्कि अपने माता-पिता को अपनी मेहनत का नतीजा दिखाकर उनके चेहरे पर गर्व देखना भी है।

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान

बिलासपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पत्थरबाजी में 5 घायल; 300 पुलिसकर्मी तैनात

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा