वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

गोवा के बागा बीच पर पैरासेलिंग हादसा, हवा में टूटी रस्सी और समंदर में गिरा टूरिस्ट

Goa Parasailing Accident : गोवा के बागा बीच पर पैरासेलिंग के दौरान रस्सी टूटने से टूरिस्ट समंदर में गिरा, वीडियो वायरल होने के बाद सुरक्षा पर सवाल। गोवा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हितेश तिवारी

Parasailing Rope Break Viral Video : गोवा के बागा बीच पर एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जिसने एडवेंचर स्पोर्ट्स की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। छुट्टियां मनाने आए टूरिस्ट्स उस वक्त डर से सिहर उठे, जब पैरासेलिंग के दौरान हवा में उड़ रहे एक टूरिस्ट की नाव से जुड़ी रस्सी अचानक टूट गई और वह सीधे समंदर में जा गिरा। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना 30 मार्च 2026 की है।

गोवा में पैरासेलिंग के दौरान हुआ हादसा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि नीले रंग के पैराशूट के सहारे टूरिस्ट ऊंचाई पर उड़ रहा होता है और नीचे नाव तेज रफ्तार में आगे बढ़ रही होती है। सब कुछ सामान्य नजर आता है, लेकिन अचानक एक जोरदार झटका लगता है और रस्सी बीच से टूट जाती है।

इसके बाद टूरिस्ट हवा से सीधे समुद्र में गिर जाता है। इस दौरान नाव पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच जाती है। वीडियो में एक महिला की चीख भी सुनाई देती है, जबकि क्रू का एक सदस्य लोगों को शांत करने की कोशिश करते हुए कहता है कि घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि टूरिस्ट ने लाइफ जैकेट पहनी हुई है।

गोवा पुलिस मामले की जांच में जुटी

गनीमत यह रही कि क्रू मेंबर्स ने तुरंत कार्रवाई करते हुए समंदर में गिरे टूरिस्ट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या एडवेंचर स्पोर्ट्स के नाम पर लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

फिलहाल गोवा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लेकिन यह वायरल वीडियो उन दावों की पोल खोलता नजर आता है, जिनमें पर्यटकों को पूरी सुरक्षा का भरोसा दिया जाता है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज