Photo - Twitter/@Wellutwt 
वायरल

मेट्रो में सीट को लेकर आपस में झगड़ने लगी लड़कियां, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

दामिनी सिंह

नई दिल्ली : सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों का भरपूर एंटरटेनमेंट (Entertainment) हो जाता है। जहां आए दिन कुछ ऐसे वीडियोज और तस्वीरें वायरल (Viral) होती रहती हैं। जिन्हे देखकर हम अपनी हंसी पर काबू नहीं कर पाते है। ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आप भी हंसी के ठहाके लगाने लगेंगे। 

दरअसल, वायरल हो रहा यह वीडियो दिल्ली के मेट्रो (Metro) का बताया जा रहा है। जिसमें दो महिलाएं आपस में सीट (Seat) पर बैठने को लेकर झगड़ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मेट्रो की सीट पर एक महिला साड़ी पहनकर बैठी है और उसने अपना बैग भी सीट पर ही रखा हुआ है। उसके बगल में एक और लड़की सीट पर बैठी है और वो भी अपना बैग सीट पर रखी है। उसी दौरान एक अन्य लड़की वहां आ जाती हैं जो साड़ी वाली महिला से बैठने के लिए जगह देने के लिए कहती है। 

जिस पर साड़ी वाली महिला जगह देने से यह कहकर मना कर देती है कि जगह नहीं है। इसके बाद दूसरी लड़की थोड़ी सी खाली जगह में ही साड़ी वाली महिला के बगल में बैठ जाती है। जिसपर साड़ी वाली महिला चिल्लाने लगती है कि मेरे गोंद में मत बैठो और सीट को लेकर दोनों के बीच बहस होने लगती है। बता दें, इससे पहले भी दो बुजुर्गों के बीच बस में सीट को लेकर बहस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में था। जिसकी वजह से लोग इसे 'नहीं जगह है, बहुत जगह है' का फीमेल वर्जन बता रहे है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट