वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

गुस्से में ‘पापा की परी’ और मुर्गा! वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचा दिया हड़कंप

Girl Angry Video : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में गुस्से में दिख रही लड़की और मुर्गे के बीच अजीब नजारा देखने को मिला। वीडियो ने लोगों को हंसने और बहस करने पर मजबूर कर दिया।

हितेश तिवारी

Funny Viral Video : सोशल मीडिया पर हर दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी ये वीडियो लोगों को हंसी से लोटपोट कर देते हैं, तो कभी हैरान कर देते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की और मुर्गे के बीच अजीबोगरीब नजारा देखने को मिलता है। वीडियो को देखकर लोग हैरान भी हैं और हंस भी रहे हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स मजाकिया अंदाज में इस लड़की को ‘पापा की परी’ कह रहे हैं। बताया जा रहा है कि लड़की पहले से ही गुस्से में थी, तभी अचानक उसके सामने एक मुर्गा आ गया और यहीं से कहानी ने नया मोड़ ले लिया।

लड़की ने मुर्गे को पटक-पटक कर पीटा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की गुस्से में इधर-उधर टहल रही होती है। तभी एक मुर्गा उसके आसपास घूमने लगता है। कुछ लोग इसे मजाक में छेड़छाड़ जैसा भी बता रहे हैं। मुर्गे की यह हरकत लड़की को और ज्यादा गुस्सा दिला देती है।

इसके बाद जो होता है, वह लोगों को हैरान कर देता है। गुस्से में आई लड़की मुर्गे को पकड़ लेती है और उसे पटक-पटक कर मारने लगती है। वीडियो में लड़की का गुस्सा साफ नजर आता है, जबकि मुर्गा खुद को बचाने की कोशिश करता दिखता है। यही दृश्य सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

लोगों ने लड़की के व्यवहार की आलोचना की

जैसे ही यह वीडियो X (ट्विटर) और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर हुआ, यह तेजी से वायरल हो गया। लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं और हजारों यूजर्स इस पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग इसे मजेदार बता रहे हैं, तो कुछ लोग लड़की के व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं।

कई यूजर्स का कहना है कि जानवरों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए। वहीं कुछ लोग इसे सिर्फ एक फनी और अजीब वीडियो मानकर शेयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो इसलिए तेजी से वायरल हो जाते हैं क्योंकि इनमें गुस्सा, ड्रामा और मनोरंजन का तड़का होता है, जो लोगों का ध्यान तुरंत खींच लेता है।

Delhi CJP Protest LIVE: सरकार पर हमलावर CJP, फोन हैक करने का गंभीर आरोप

कौन सा अपराध किया था जो दादी का अंतिम चेहरा तक नहीं देखने दिया? दिपके परिवार का फूटा गुस्सा

मैं गांव जा रहा हूं, रिहाई के बाद अभिजीत दिपके का पोस्ट, कहा- CJP न पीछे हटेगी, न डरेगी

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र