Couple Proposal Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से सामने आया एक वीडियो जबरदस्त चर्चा में है। यह वीडियो गाजियाबाद के गौर सेंट्रल मॉल का बताया जा रहा है, जहां एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को सबके सामने कुछ ऐसे अंदाज में प्रपोज किया कि लोग हैरान रह गए।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मॉल के बीचों-बीच युवक घुटनों के बल बैठा हुआ है और उसके सामने उसकी गर्लफ्रेंड खड़ी है। युवक अपने प्यार का इज़हार करता है, जिसके बाद दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हैं। इस दौरान आसपास मौजूद लोग भी रुककर यह नज़ारा देखने लगते हैं।
वीडियो में आगे जो होता है, वही इसे सबसे ज्यादा चर्चा में ले आया। युवक अचानक अपनी जेब से मंगलसूत्र निकालता है और अपनी गर्लफ्रेंड को पहनाता है। इसके बाद वह उसकी मांग में सिंदूर भी भर देता है। मॉल जैसे सार्वजनिक स्थान पर बिना शादी के इस तरह की रस्में होते देख लोग चौंक जाते हैं।
आमतौर पर मंगलसूत्र पहनाना और सिंदूर भरना शादी से जुड़ी परंपराएं मानी जाती हैं, लेकिन यहां यह सब खुलेआम मॉल के अंदर किया गया। इसी वजह से यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
ये खबर भी पढ़ें : ‘कृष का सुनेगा गाना’ फेम जमशेदपुर के वायरल बॉय धूम ने बताई अपनी असली उम्र, जानकर हैरान रह गए लोग
जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर सामने आया, लाखों लोगों ने इसे देख लिया और कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कुछ लोग इसे प्यार की हद बता रहे हैं, तो कुछ इसे दिखावा और पब्लिसिटी स्टंट कह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “अब शादी भी मॉल में होने लगी है।”
वहीं दूसरे ने मजाक में कहा, “कोर्ट मैरिज की नई स्कीम आ गई है।” कई लोगों ने इसे गलत ठहराया, जबकि कुछ का कहना है कि यह दोनों की निजी पसंद है। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बना हुआ है और यह साफ दिखाता है कि आज के दौर में प्यार जताने के तरीके कितने बदल चुके हैं।