वायरल वीडियो के सक्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

जर्मन व्लॉगर ने भारतीय डिलीवरी एजेंट का चुकाया पूरा घर का किराया, इंसानियत ने जीत लिया सोशल मीडिया का दिल

German Vlogger Viral Video : जर्मनी में रहने वाले एक भारतीय डिलीवरी एजेंट का घर का किराया एक जर्मन व्लॉगर ने चुकाकर इंसानियत की ऐसी मिसाल पेश की, जिसे देखकर सोशल मीडिया भावुक हो गया।

हितेश तिवारी

Humanity Viral Video : घर का किराया हर किसी के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी होता है, और इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए लोग दिन-रात मेहनत करते हैं। खासकर डिलीवरी एजेंट्स के लिए यह और भी मुश्किल होता है, क्योंकि उनकी नौकरी में मेहनत, समय और संघर्ष तीनों शामिल होते हैं। इसी मेहनत को समझते हुए एक जर्मन व्लॉगर ने ऐसा काम किया, जिसने पूरे सोशल मीडिया का दिल जीत लिया।

वायरल वीडियो में एक डिलीवरी एजेंट अपने पार्सल लेकर एक घर पहुंचता है, जहां कैमरे के सामने जर्मन व्लॉगर मौजूद होता है। बातचीत के दौरान एजेंट व्लॉगर से पूछता है कि क्या वह व्लॉगर हैं, जिस पर वह हंसते हुए “हां” कहता है। एजेंट बताता है कि उसने पहले भी उन्हें सोशल मीडिया पर देखा है, जिससे बातचीत और सहज हो जाती है।

जर्मन व्लॉगर ने चुकाया घर का किराया

बातचीत के दौरान डिलीवरी एजेंट बताता है कि वह भारत के केरल से है और पिछले तीन सालों से जर्मनी में रह रहा है। व्लॉगर उससे पूछता है कि वह घर का कितना किराया देता है। एजेंट जवाब देता है €200 (करीब 21 हजार रुपये)। यह सुनकर व्लॉगर बिना किसी दिखावे के कह देता है कि वह उसका पूरा किराया देगा।

पहले तो एजेंट को यकीन ही नहीं होता और वह सोचता है कि शायद यह मजाक हो रहा है। वह बार-बार पूछता है कि क्या आप सच में ऐसा कर रहे हैं, लेकिन व्लॉगर शांत तरीके से कहता है कि “नहीं, मैं सच में आपका किराया दूंगा।” उस पल एजेंट के चेहरे पर जो खुशी और हैरानी दिखाई देती है, वही इस वीडियो की सबसे बड़ी ताकत बन जाती है।

लोगों ने जर्मन व्लॉगर की जमकर तारीफ की

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने जर्मन व्लॉगर की जमकर तारीफ की। यूजर्स का कहना है कि यह मदद सिर्फ पैसों की नहीं है, बल्कि इंसानियत और संवेदनशीलता की मिसाल है। एक यूजर ने लिखा, “मैं आपकी तारीफ पैसों के लिए नहीं, बल्कि आपकी दयालुता के लिए करता हूं।”

कई लोगों ने कहा कि आज के समय में ऐसे छोटे-छोटे अच्छे काम ही समाज में उम्मीद और भरोसा जिंदा रखते हैं। यह वीडियो यह सिखाता है कि कभी-कभी किसी की एक महीने की चिंता खत्म करना, उसकी पूरी जिंदगी में बड़ी राहत बन सकता है। यही वजह है कि यह कहानी सिर्फ वायरल वीडियो नहीं, बल्कि इंसानियत की मिसाल बन गई है।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन