वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

भारत का मेडिकल सिस्टम देख जर्मन टूरिस्ट हुआ हैरान, सरकारी अस्पताल में मिला फ्री इलाज

India Medical Tourism : भारत में मेडिकल टूरिज्म तेजी से बढ़ रहा है, जहां एक जर्मन टूरिस्ट को सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज मिलने पर हैरानी हुई।

हितेश तिवारी

German Tourist on India Hospital : मेडिकल की बेहतर सुविधाएं, कम लागत और तेज इलाज के कारण विदेशी मरीज अब भारत का रुख कर रहे हैं। इसी बीच एक वायरल वीडियो ने इस बात को और मजबूत कर दिया है। एक जर्मन टूरिस्ट ने भारत के सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज मिलने पर हैरानी जताई है।

वीडियो में उन्होंने बताया कि पश्चिमी देशों की तुलना में भारत में इलाज 60-80% तक सस्ता है और यहां लंबी वेटिंग लिस्ट जैसी समस्याएं भी कम हैं। यही वजह है कि कैंसर, हार्ट, ऑर्थोपेडिक और फर्टिलिटी जैसे जटिल इलाज के लिए भी विदेशी भारत आ रहे हैं।

जर्मन टूरिस्ट ने भारत के सरकारी अस्पताल की तारीफ की

यह वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल @indo.german.vibes पर शेयर किया गया है, जिसमें जर्मनी के डेविड नेबेल बताते हैं कि उन्हें एक आवारा कुत्ते ने काट लिया था। इसके बाद वे Surat के एक सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज बिल्कुल मुफ्त किया गया।

उन्होंने बताया कि उन्हें रेबीज से बचाव के लिए इंजेक्शन दिए गए और अस्पताल की साफ-सफाई व तेज सेवा से वे काफी प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि जर्मनी में किसी विदेशी को इस तरह मुफ्त इलाज मिलना संभव नहीं है, इसलिए भारत का यह अनुभव उनके लिए बेहद खास रहा।

भारत अब मेडिकल टूरिज्म के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है

इस वायरल वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और सोशल मीडिया पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि विदेशों में ऐसे इलाज पर भारी खर्च आता है, जबकि भारत में यह सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हैं।

कुछ लोगों ने सलाह भी दी कि जानवर के काटने पर तुरंत सरकारी अस्पताल जाना चाहिए और पूरा इलाज करवाना चाहिए। यह वीडियो न सिर्फ भारत के हेल्थ सिस्टम की तारीफ करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि कैसे देश मेडिकल टूरिज्म के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मुंबई धमाका मामले में शामिल अबू सलेम जेल से नहीं आएगा बाहर; सुप्रीम कोर्ट ने क्यों खारिज की रिहाई की याचिका?

उत्तराखंड चुनाव पर BJP का बड़ा मंथन, नितिन नबीन ने संभाली चुनावी कमान, 24 सीटों की समीक्षा पर दिया खास जोर

देर आए दुरुस्त आए, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोली मायावती, आकाश आनंद को पार्टी से किया आजाद, बताई वजह

तमिलनाडु में विपक्षी गठबंधन का नया नाम, कांग्रेस-MDMK-VCK समेत दलों ने बनाई रणनीति, CM विजय चुने गए नेता

अरविंद केजरीवाल फिर बने AAP के राष्ट्रीय संयोजक, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन