वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

फ्रांस से भारत आई महिला ने बताए 5 कारण, क्यों उसे इंडिया लगा फ्रांस से बेहतर, वीडियो हुआ वायरल

India vs France : भारत में रह रही फ्रांस की महिला ने एक वायरल वीडियो में बताया कि रोजमर्रा की जिंदगी के किन 5 मामलों में उसे भारत फ्रांस से बेहतर लगा।

हितेश तिवारी

French Woman in India : फ्रांस की एक महिला ने भारत में रहने के अपने अनुभव साझा करते हुए सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इंस्टाग्राम यूजर @freldaway ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि भारत में ऐसी पांच चीजें हैं, जो उन्हें फ्रांस से बेहतर लगीं।

वीडियो की शुरुआत में उन्होंने लिखा, “एक फ्रांसीसी लड़की होने के नाते, जो काम के सिलसिले में भारत आई है, यहाँ पाँच ऐसी बातें हैं जो मुझे लगता है कि भारत फ्रांस से बेहतर कर रहा है।” उनके इस ईमानदार और सकारात्मक नजरिए ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया और वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया।

फ्रांस की महिला ने बताई भारत की 5 खूबियां

सबसे पहले उन्होंने भारत के स्ट्रीट फूड की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत में हर जगह सस्ता, स्वादिष्ट और वैरायटी से भरा खाना आसानी से मिल जाता है। साथ ही स्ट्रीट फूड सिर्फ खाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें दुकानदारों से बातचीत और लोकल माहौल का अनुभव भी शामिल होता है।

इसके बाद उन्होंने भारतीय ज्वेलरी को लेकर अपनी पसंद जाहिर की और इसे “ज्वेलरी मैक्सिमलिज्म” बताया। झुमके, चूड़ियां, हार और अंगूठियों की लेयरिंग उन्हें बेहद पसंद आई, जिसे उन्होंने कलरफुल और एक्सप्रेसिव बताया।

भारत में हमेशा अपनापन और सम्मान मिला

महिला ने भारत की नाइट ट्रैवल सुविधा की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत की स्लीपर एसी बसें और ट्रेनें फ्रांस की फ्लिक्सबस से कहीं ज्यादा आरामदायक हैं। उनका मानना है कि फ्लाइट की बजाय ट्रेन या बस से सफर करने पर भारत की खूबसूरत वादियों और शहरों को बेहतर तरीके से देखा जा सकता है।

इसके अलावा उन्होंने भारतीय हेयर केयर को भी सराहा और मजाकिया अंदाज में कहा कि भारत में हर कोई शैंपू के विज्ञापन में नजर आ सकता है। आखिर में उन्होंने भारतीय मेहमाननवाजी को सबसे खास बताया और कहा कि भारत में उन्हें हमेशा अपनापन और सम्मान मिला। उन्होंने इच्छा जताई कि फ्रांस भी विदेशियों के प्रति उतना ही खुला और दयालु बने। वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग भारत की तारीफ सुनकर गर्व महसूस करते नजर आए।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट

गुवाहाटी फायरिंग पर उठ रहे सवाल! कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने हिमंता बिस्वा सरमा पर साधा निशाना

तमिलनाडु की जेल में बड़ी सेंधमारी! पुलिस पर हमला करके 17 कैदी हुआ रफ्फू चक्कर, हो रही ताबड़तोड़ छापेमारी

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही