वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

चार हाथी, स्कूटी और दो लड़कियां… वायरल वीडियो ने इंटरनेट को हंसी से लोटपोट किया

Elephant Viral Video : चार हाथियों और स्कूटी पर सवार दो लड़कियों का आमना-सामना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एक लड़की भाग गई, दूसरी की कूलनेस देखकर लोग बोले- यही है रियल बॉस।

हितेश तिवारी

Scooty Girls Elephant Encounter : सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो कभी हमें डरा देते हैं तो कभी हंसी से लोटपोट कर देते हैं। ऐसा ही एक मजेदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो में सड़क पर टहलते चार विशालकाय हाथी और स्कूटी पर सवार दो लड़कियां नजर आती हैं। जैसे ही दोनों आमने-सामने आती हैं, जो नजारा बनता है, वह लोगों को खूब गुदगुदा रहा है।

हाथियों का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

वीडियो की शुरुआत में चार हाथी बेहद आराम से सड़क पार करते दिखते हैं, मानो रोज का रास्ता हो। तभी सामने से स्कूटी पर दो लड़कियां आती हैं। हाथियों को देखते ही एक लड़की घबरा जाती है और बिना देर किए स्कूटी छोड़कर वहां से भाग खड़ी होती है।

उसका यह रिएक्शन देखकर वीडियो और भी मजेदार हो जाता है। वहीं दूसरी लड़की बिल्कुल शांत और आत्मविश्वास से भरी नजर आती है। वह न तो चीखती है और न ही भागती है, बल्कि आराम से स्कूटी साइड में खड़ी कर देती है।

इसके बाद जो होता है, वह लोगों को सबसे ज्यादा हंसाता है। चारों हाथी बिना किसी आक्रामकता के, पूरी शांति से उस लड़की के पास से गुजर जाते हैं। ऐसा लग रहा होता है जैसे हाथी भी उसकी कूलनेस देखकर रास्ता बदल रहे हों। न किसी को नुकसान पहुंचता है और न ही कोई हंगामा होता है। बस कुछ सेकंड का यह सीन सोशल मीडिया पर लोगों के दिन बना रहा है।

लोगों ने वीडियो पर किए मजेदार कमेंट

वीडियो वायरल होते ही यूजर्स के मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई। किसी ने लड़की को “रियल बॉस” कहा तो किसी ने मजाक में लिखा कि हाथी भी स्कूटी वाली से डर गए।

कई यूजर्स ने दोनों लड़कियों के रिएक्शन की तुलना करते हुए लिखा कि एक ने घबराहट में स्कूटी छोड़ दी, जबकि दूसरी ने सूझबूझ और शांति से हालात संभाल लिए। कुल मिलाकर यह वीडियो साबित करता है कि कभी-कभी डर से ज्यादा काम करता है आत्मविश्वास… और इंटरनेट को मिल जाता है हंसने का जबरदस्त मौका।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन