वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

नई दिल्ली स्टेशन पर विदेशी महिला से टिकट के नाम पर ठगी की कोशिश, ट्रैवल व्लॉगर का वीडियो वायरल

Foreign Travel Vlogger India : दिल्ली से वाराणसी जा रही विदेशी ट्रैवल व्लॉगर को स्टेशन पर स्कैमर ने टिकट फर्जी बताकर ठगने की कोशिश की, महिला ने हिम्मत दिखाकर बचाव किया।

हितेश तिवारी

Vande Bharat Express Viral Video : दिल्ली से वाराणसी जाने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची एक विदेशी महिला के साथ टिकट के नाम पर ठगी की कोशिश का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह महिला कोई आम यात्री नहीं बल्कि ट्रैवल व्लॉगर क्लाउडिया फालेंता हैं, जो भारत में सोलो ट्रैवल कर रही हैं।

क्लाउडिया ने पहले से ही वंदे भारत एक्सप्रेस का टिकट बुक किया हुआ था, लेकिन प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही एक शख्स ने खुद को अधिकारी जैसा दिखाकर उनका टिकट देखने को कहा। टिकट देखने के बाद वह व्यक्ति करीब 10 मिनट तक उन्हें यह समझाने की कोशिश करता रहा कि उनका टिकट फर्जी है, ताकि उन्हें ठगा जा सके।

विदेशी महिला को ठगने की कोशीश

क्लाउडिया अपनी Reel में बताती हैं कि यह उनकी सोलो ट्रैवलिंग का पांचवां दिन था और वह सुबह करीब साढ़े चार बजे Uber से स्टेशन पहुंची थीं। जैसे ही वह प्लेटफॉर्म की ओर बढ़ीं, स्कैमर ने उन्हें रोक लिया और टिकट को ‘रियल नहीं’ बताने लगा।

हालांकि क्लाउडिया ने हिम्मत नहीं हारी और लगातार उससे बहस करती रहीं। करीब 10 मिनट तक चली इस बहस के बाद स्कैमर वहां से चला गया। क्लाउडिया ने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा गुस्सा इस बात का था कि उस शख्स ने उनका कीमती समय बर्बाद कर दिया। बाद में एक अच्छे व्यक्ति की मदद से वह सही प्लेटफॉर्म तक पहुंचीं और वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार हो गईं।

क्लाउडिया की हिम्मत और साहस की जमकर तारीफ

ट्रेन में बैठने के बाद क्लाउडिया ने अपने 8 घंटे के सफर की शुरुआत की, जहां उन्हें वंदे भारत का विंडो व्यू काफी पसंद आया। सफर के दौरान उनकी मुलाकात एक भारतीय परिवार से भी हुई, जिसने उन्हें वाराणसी के बारे में कई बातें बताईं।

इंस्टाग्राम पर @klauditravels नाम के अकाउंट से शेयर की गई इस Reel को अब तक साढ़े 8 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोग क्लाउडिया की हिम्मत और साहस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं को सतर्क रहने की जरूरत है, वहीं कुछ लोगों ने कहा कि क्लाउडिया जैसी हिम्मत हर ट्रैवलर में होनी चाहिए।

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...