वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

विदेशी महिला ने बच्चों को कूड़ा न फेंकने की दी नसीहत, उल्टा जवाब और हरकतें देख भारतीयों को आई शर्म

Kids Throwing Garbage : विदेशी महिला ने बच्चों को सड़क पर कचरा न फेंकने की समझाइश दी, लेकिन बच्चों की हरकतें देख सोशल मीडिया पर भारतीयों को शर्मिंदगी महसूस हो रही है।

हितेश तिवारी

Civic Sense India : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कई भारतीयों का सिर शर्म से झुक गया है। यह वीडियो साफ-सफाई, नागरिक जिम्मेदारी और व्यवहार से जुड़ा हुआ है। वायरल क्लिप में एक विदेशी महिला भारतीय बच्चों से सड़क पर कचरा न फेंकने की अपील करती नजर आती है, लेकिन बच्चे उसकी बात मानने की बजाय बार-बार सड़क पर कूड़ा फेंकते हैं।

महिला उन्हें शांति और प्यार से समझाने की कोशिश करती है, फिर भी बच्चों का रवैया नहीं बदलता। यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों की नाराजगी भी सामने आने लगी।

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @amina_finds नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ बच्चे सड़क पर खड़े होकर बेधड़क कचरा फेंक रहे होते हैं। तभी वहां मौजूद विदेशी महिला बच्चों से कहती है कि सड़क पर कूड़ा न डालें और आसपास सफाई रखें।

लेकिन बच्चे उसकी बात अनसुनी कर देते हैं। इतना ही नहीं, बच्चे महिला से डॉलर मांगने लगते हैं। जब महिला डॉलर देने से मना कर देती है, तो बच्चे जानबूझकर उसके सामने और पीछे जाकर कचरा फेंकने लगते हैं। इसके बाद महिला कहती है कि यह तुम्हारा देश है और तुम खुद ही इसे गंदा कर रहे हो।

भारतीय यूजर्स ने इस घटना पर शर्म जताई और माफी तक मांगी

महिला का रवैया पूरे वीडियो में बेहद संयमित और शांत नजर आता है, जबकि बच्चों का व्यवहार गैर-जिम्मेदार और असंवेदनशील दिखता है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन आने लगे। कई यूजर्स ने महिला की तारीफ की और कहा कि उसने बहुत धैर्य दिखाया।

वहीं कई भारतीय यूजर्स ने इस घटना पर शर्म जताई और माफी तक मांगी। लोगों का कहना है कि यह सिर्फ बच्चों की गलती नहीं, बल्कि परवरिश और समाज की भी नाकामी है। यह वीडियो एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करता है कि साफ-सफाई और जिम्मेदारी की शिक्षा कितनी जरूरी है।

Anant Singh Daughter Wedding Live: अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ देखने बिजली के टावर पर चढ़े लोग

दाऊद इब्राहिम के ठिकाने मुसाफिरखाना में नमाज पर भी रोक, बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा- कोई अंदर न जाए

UP Chunav 2027: योगी बोले- CM फेस कौन है, सब जानते हैं; केशव मौर्य ने कहा- विधायक दल करेगा फैसला

मोदी कैबिनेट के 5 बड़े फैसले, भारत में बनेंगे क्रेन-बुलडोजर; असम को मिलेगा नया एयरपोर्ट

वैभव सूर्यवंशी का आने वाला समय वैभव से भरपूर: फैन्स ने की जमकर तारीफ, नेताओं ने दी शाबाशी; लिखे ढेरों पोस्ट