वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

‘अतिथि देवो भव’ की मिसाल: विदेशी महिला को मंदिर तक लिफ्ट देकर भारतीय युवकों ने जीता दिल, वीडियो वायरल

Indian Hospitality : जयपुर में एक विदेशी महिला ने मंदिर जाने के लिए सड़क पर लिफ्ट मांगी और दो भारतीय युवकों ने बिना हिचक मदद कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल और लोगों ने की जमकर तारीफ।

हितेश तिवारी

Foreign Woman in India : भारत को ‘अतिथि देवो भव’ की संस्कृति के लिए जाना जाता है, जहां मेहमानों को भगवान का दर्जा दिया जाता है। हाल ही में जयपुर से सामने आया एक वीडियो इसी सोच को एक बार फिर साबित करता है।

सोशल मीडिया पर अन्ना बकलर नाम की एक विदेशी महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सड़क पर मंदिर जाने के लिए लिफ्ट मांगती नजर आती है। तभी स्प्लेंडर बाइक पर जा रहे दो भारतीय युवक उसकी मदद के लिए रुक जाते हैं और बिना किसी संकोच के उसे मंदिर तक छोड़ने को तैयार हो जाते हैं।

वीडियो ने जीता लोगों का दिल

वीडियो में दिखता है कि अन्ना बकलर जयपुर की गलता घाटी स्थित भगवान श्री सूर्य नारायण के प्राचीन मंदिर जाना चाहती थीं। सड़क पर चलते हुए वह दो युवकों से लिफ्ट मांगती हैं, जिस पर दोनों तुरंत बाइक मोड़ लेते हैं। पहले से दो लोग बाइक पर होने के बावजूद वे विदेशी महिला के लिए जगह बनाते हैं और सुरक्षित तरीके से उसे मंदिर तक पहुंचाते हैं।

अकेली महिला के लिए यह अनुभव थोड़ा जोखिम भरा जरूर था, लेकिन मंदिर पहुंचकर वह न सिर्फ दर्शन करती है बल्कि वहां मौजूद महिलाओं से बातचीत भी करती है, जिससे भारत में मिले अपनापन और भरोसे की झलक मिलती है।

वीडियो भारतीय संस्कृति की सकारात्मक तस्वीर

इस Reel को अन्ना बकलर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @goingannawhere से शेयर किया है। वीडियो को अब तक 4.5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 18 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में जहां कई लोग भारत को सुरक्षित और मेहमाननवाज़ देश बता रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स ने विदेशी महिला को भविष्य में ऐसे रिस्क न लेने की सलाह भी दी है।

किसी ने लिखा कि भारत 99% सुरक्षित है, तो किसी ने मंदिर में मंत्रोच्चार की आवाज को सुकून देने वाला बताया। कुल मिलाकर यह वीडियो भारतीय संस्कृति, मदद और इंसानियत की एक सकारात्मक तस्वीर पेश करता है, जिसे लोग खूब सराह रहे हैं।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन