वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सो्र्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

केरल की मेहमाननवाजी से प्रभावित विदेशी टूरिस्ट, छोटा सा वाकया बना वायरल

Kerala Hospitality Video : केरल में खरीदारी के दौरान खुले पैसे की जगह चॉकलेट मिलने पर विदेशी टूरिस्ट मारिया ग्रीन भावुक हो गईं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हितेश तिवारी

Foreign Tourist India Experience : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक विदेशी ट्रैवल व्लॉगर ने केरल के लोगों की सादगी और मेहमाननवाजी की जमकर तारीफ की है।

इंस्टाग्राम पर mariaelisegreen नाम के हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो में मारिया ग्रीन नाम की टूरिस्ट अपने अनुभव को साझा करती हैं। उनका कहना है कि भारत आने के बाद उन्हें कई छोटे-छोटे पलों ने गहराई से प्रभावित किया, लेकिन केरल का अनुभव सबसे खास रहा।

केरल ने जीता विदेशी ट्रैवल व्लॉगर का दिल

मारिया बताती हैं कि उन्होंने एक स्थानीय दुकान से कोक, प्रोटीन शेक, मिठाई, ओरियो और लेज जैसे सामान खरीदे। हैरानी की बात यह रही कि इतने सामान की कीमत एक यूरो से भी कम थी।

बिल 95 सेंट आया और उन्होंने 100 सेंट दिए। दुकानदार के पास खुले पैसे नहीं थे, तो उसने बाकी रकम की जगह चॉकलेट दे दी। यह छोटा सा लम्हा उनके दिल को छू गया। मारिया ने कहा कि इस तरह की सादगी और अपनापन ही किसी जगह को खास बनाता है।

लोगों ने कमेंट कर व्लॉगर का स्वागत किया

यह वीडियो लाखों व्यूज बटोर चुका है और कमेंट सेक्शन में लोगों ने “Welcome to God’s Own Country” लिखकर उनका स्वागत किया। कई यूजर्स ने बताया कि भारत में दुकानदार अक्सर खुले पैसे की जगह टॉफी दे देते हैं, जो यहां की आम परंपरा है।

कुछ लोगों ने उन्हें ओल्ड कोच्चि घूमने और पारंपरिक स्नैक्स ट्राई करने की सलाह भी दी। अक्सर विदेशों में भारत को लेकर जो धारणा बनती है, उससे अलग यह वीडियो यहां की इंसानियत और भारत की मेहमाननवाजी को दिखाता है। Kerala की यह दरियादिली अब इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रही है।

Delhi CJP Protest LIVE: कानून का पालन नहीं करती CJP, इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली- दिल्ली पुलिस

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा

हिटलर ने भी अंतिम समय में यही किया था... दिल्ली के हालात पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी को बताया मोगैंबो

दिल्ली से चेन्नई जा रहे विमान में आग से हड़कंप, IndiGo फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

राहुल-केजरीवाल में अराजकता फैलाने की रेस; कांग्रेस, आप पर नितिन नवीन का हमला