वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

भारत की मेहमाननवाजी से प्रभावित हुई विदेशी महिला, बोलीं- यहां लोगों का अपनापन दिल छू जाता है

Indian Hospitality : भारत की मेहमाननवाजी और लोगों के अपनापन से प्रभावित एक विदेशी महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने भारतीय संस्कृति की जमकर तारीफ की है।

हितेश तिवारी

Atithi Devo Bhava : भारत की संस्कृति और यहां की मेहमाननवाजी दुनियाभर में अपनी अलग पहचान रखती है। यहां "अतिथि देवो भव" की परंपरा केवल एक कहावत नहीं बल्कि लोगों की जीवनशैली का हिस्सा मानी जाती है। विदेशी पर्यटक जब भारत आते हैं तो उन्हें अक्सर यहां के लोगों का अपनापन, मुस्कुराकर स्वागत करने की आदत और बिना किसी स्वार्थ के मदद करने वाला व्यवहार काफी पसंद आता है।

यही वजह है कि कई विदेशी पर्यटक भारत में बिताए अपने अनुभव सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। इन दिनों एक विदेशी महिला लिज़ का वीडियो भी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने भारतीय मेहमाननवाजी की खुलकर प्रशंसा की है।

विदेशी पर्यटक ने की भारतीय मेहमाननवाजी की तारीफ

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जहां लिज़ ने बताया कि उन्होंने भारत आने से पहले कई लोगों से यहां के आतिथ्य सत्कार के बारे में सुना था, लेकिन असली अनुभव मिलने के बाद उन्हें इसकी गहराई समझ आई। उन्होंने कहा कि जब भी वह किसी भारतीय घर में जाती हैं तो लोग उन्हें तुरंत चाय, नाश्ता या कुछ खाने के लिए जरूर पूछते हैं।

उन्होंने ट्रेन यात्रा का अनुभव भी साझा किया और कहा कि सफर के दौरान लोग अक्सर उनके साथ अपना खाना भी साझा करते हैं। लिज़ ने बताया कि यहां लोगों की दयालुता केवल खाने या स्वागत तक सीमित नहीं है, बल्कि अगर कोई व्यक्ति थोड़ा परेशान या असहज दिखता है तो लोग तुरंत उसकी मदद के लिए आगे आते हैं।

भारत की पहचान लोगों का प्यार और सम्मान भी

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस पर कई प्रतिक्रियाएं दी हैं। कई लोगों ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मेहमानों को परिवार का हिस्सा मानने की परंपरा काफी पुरानी है। एक यूजर ने लिखा, "यह भारत है।" दूसरे ने कहा, "यही हमारी संस्कृति की खूबसूरती है।"

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि भारत की पहचान केवल उसकी विविधता नहीं बल्कि यहां के लोगों का प्यार और सम्मान भी है। यह वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि छोटी-छोटी मानवीय भावनाएं लोगों के दिलों पर गहरा असर छोड़ सकती हैं।

Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर नहीं तो और कहां होगा प्रदर्शन? दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका, मंगलवार को सुनवाई

राहुल गांधी की याचिका में चौदह त्रुटि! कोर्ट ने 220 रुपये की कमी की ओर इशारा किया, आज भी कई याचिका पर सुनवाई

Weather Alert: दिल्ली-UP समेत 15 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

भारत-पाक सीमा पर लैंडमाइन धमाका! चार आतंकियों के उड़े चिथड़े, घुसपैठ की कोशिश के दौरान ब्लास्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी