वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

कोहरे में ड्राइविंग का देसी जुगाड़! बिना कुछ खरीदे मोबाइल से साफ दिखी सड़क, वीडियो वायरल

Fog Driving Desi Jugaad : सर्दियों में कोहरे से परेशान ड्राइवर्स के लिए एक अनोखा देसी जुगाड़ वायरल हो रहा है। बिना कुछ खरीदे मोबाइल कैमरे की मदद से सड़क साफ दिखने का दावा किया जा रहा है।

हितेश तिवारी

Desi Jugaad Viral Video : सर्दियों के मौसम में ठंड के साथ-साथ कोहरा भी बड़ी समस्या बनकर सामने आता है। खासतौर पर सुबह और रात के समय ड्राइविंग करना जोखिम भरा हो जाता है। कम विजिबिलिटी की वजह से एक्सीडेंट का डर बना रहता है।

ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक इंस्टाग्राम वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें कोहरे से निपटने का एक अनोखा और देसी जुगाड़ दिखाया गया है। खास बात ये है कि इस जुगाड़ के लिए न तो किसी नए गैजेट की जरूरत है और न ही अतिरिक्त खर्च करना पड़ता है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कार ड्राइवर ने अपने मोबाइल फोन को डैशबोर्ड पर रखा हुआ है। मोबाइल में कैमरा ऑन है और वह सामने की सड़क रिकॉर्ड कर रहा है। फोन की स्क्रीन पर सड़क का नजारा काफी हद तक साफ नजर आ रहा है, जबकि नॉर्मल आंखों से देखने पर सामने घना कोहरा दिखाई देता है।

वीडियो बनाने वाला दावा करता है कि मोबाइल कैमरा कोहरे को कम दिखाता है, जिससे ड्राइवर को सड़क और आगे चल रहे वाहनों का अंदाजा लगाने में मदद मिलती है। यही वजह है कि यह जुगाड़ लोगों को काफी हैरान कर रहा है।

वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की राय बंटी

हालांकि इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की राय बंटी हुई है। कुछ लोग इसे शानदार और काम का जुगाड़ बता रहे हैं, तो कुछ इसे खतरनाक भी मान रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि इससे आगे का रास्ता तो दिख सकता है, लेकिन पीछे चल रहे वाहनों के लिए कोई समाधान नहीं है।

कुछ ने यह भी लिखा कि मोबाइल देखने से ड्राइवर का ध्यान भटक सकता है। बावजूद इसके, यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर कोहरे में ड्राइविंग को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा

Explainer: जिनपिंग के भारत आने पर क्यों छाया सस्पेंस? पहले भी दे चुके हैं धोखा, इस बार क्या है बीजिंग का इरादा

JPSC भर्ती घोटाले का सबसे बड़ा खुलासा! 12 लाख में बिकती थीं CDPO सीटें, CID के सामने अभय तिवारी का कबूलनामा

इत्र कारोबारियों की चमकी किस्मत! रेलवे ने हटाया सालों पुराना बैन, अब देशभर में महकेगी खुशबू