वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

“आज फास्ट बॉलर को मारने का तरीका बताएंगे…” लेकिन हुआ कुछ ऐसा, देखकर हो जाएंगे लोटपोट; वीडियो वायरल

Funny Cricket Video : सोशल मीडिया पर क्रिकेट से जुड़ा मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फास्ट बॉलर को खेलने की ट्रिक बताने के नाम पर ऐसा ट्विस्ट आता है कि लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए।

हितेश तिवारी

Fast Bowler Viral Reel : सोशल मीडिया पर एक फनी वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें क्रिकेट खेलते वक्त कोई शख्स कहे कि “आज हम आपको फास्ट बॉलर को मारने का तरीका बताएंगे।” जाहिर है, कोई भी क्रिकेट प्रेमी यही सोचेगा कि शायद कोई टेक्निक या टिप मिलने वाली है।

लेकिन इंस्टाग्राम यूजर zubair_fun2_ ने 9 जनवरी को जो वीडियो पोस्ट किया, उसने लोगों की उम्मीदों पर ऐसा मजेदार ट्विस्ट दिया कि इंटरनेट पर हंसी का तूफान आ गया। यही वजह है कि यह वीडियो अब तक 9 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इंस्टाग्राम के एल्गोरिद्म को भी हिला चुका है।

बल्लेबाज ने बॉल की जगह बॉलर को मार दिया

वीडियो में एक खाली मैदान नजर आता है, जहां एक बल्लेबाज, एक गेंदबाज और एक कैमरामैन मौजूद है। बल्लेबाज हाथ में बैट लेकर गेंद का इंतजार करता है और कैमरे की तरफ देखकर पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कहता है कि आज वह फास्ट बॉलर को मारने का तरीका बताएगा। दर्शक भी सोचते हैं कि अब कोई शानदार शॉट देखने को मिलेगा।

लेकिन जैसे ही गेंदबाज बॉल फेंकता है, कहानी पूरी तरह पलट जाती है। गेंद को खेलने की बजाय बल्लेबाज का बल्ला ही उसके हाथ से छूट जाता है और उड़ता हुआ सीधा गेंदबाज की तरफ चला जाता है। हैरानी की बात यह है कि बल्ला गेंद को छूता भी नहीं, लेकिन गेंदबाज को जरूर छू जाता है।

वीडियो लोगों के लिए बना जबरदस्त स्ट्रेस बस्टर

इस छोटे से वीडियो ने लोगों को जमकर हंसाया है। यूजर्स का कहना है कि यह क्लिप देखते ही हंसी रोक पाना मुश्किल है। भले ही वीडियो में फास्ट बॉलर को खेलने की कोई टेक्निक नहीं सिखाई गई, लेकिन जुबैर का यह मजाक लोगों के लिए जबरदस्त स्ट्रेस बस्टर बन गया है।

आज के समय में जब लोग तनाव, अकेलेपन और डिप्रेशन से जूझ रहे हैं, ऐसे में इस तरह के हल्के-फुल्के वीडियो लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आते हैं। यही वजह है कि इस वीडियो को 3 लाख से ज्यादा लाइक्स और सैकड़ों कमेंट्स मिल चुके हैं, जहां लोग खुलकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, यूपी की 11 सीटों पर नजर

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट