वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

FA9LA सॉन्ग पर दूल्हे की धमाकेदार एंट्री, अक्षय खन्ना के रहमान डकैत को किया कॉपी, वीडियो वायरल

Groom Wedding Entry : फिल्म धुरंधर के ट्रेंडिंग सॉन्ग FA9LA पर अक्षय कुमार के रहमान डकैत स्टाइल में दूल्हे की शादी में एंट्री ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। लोगों ने दुल्हे की एंट्री की जमकर तारीफ की।

हितेश तिवारी

Viral Wedding Video : फिल्म धुरंधर का सुपरहिट गाना FA9LA पिछले कई महीनों से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में अक्षय कुमार का रहमान डकैत वाला अंदाज लोगों को इतना पसंद आया कि उसका स्वैग अब रील्स और शादियों तक पहुंच गया है। इसी ट्रेंड को फॉलो करते हुए एक दूल्हे ने अपनी शादी में बिल्कुल फिल्मी अंदाज में एंट्री मारी।

जैसे ही शादी के पंडाल में FA9LA की धुन बजती है, दूल्हा अक्षय खन्ना के स्टाइल में कंधों को झटकते हुए आगे बढ़ता है। यह एंट्री इतनी दमदार है कि वहां मौजूद मेहमान भी तालियां बजाने लगते हैं और वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है।

दुल्हे ने अपनी शादी में की गजब की एंट्री

इस वीडियो की खास बात सिर्फ दूल्हा नहीं, बल्कि उसके दोस्त भी हैं। दूल्हे के साथ उसके दोस्त भी एकदम तालमेल के साथ वही स्टेप्स करते नजर आते हैं, जो गाने में दिखाए गए हैं। सभी के मूव्स एक जैसे हैं, जिससे पूरी एंट्री किसी प्रोफेशनल कोरियोग्राफी जैसी लगती है।

यही वजह है कि लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि यह सिर्फ एक शादी की एंट्री नहीं, बल्कि एक पूरा परफॉर्मेंस है। दोस्ती, मस्ती और शादी की खुशी तीनों इस एक वीडियो में साफ झलकती हैं।

लोगों ने की दुल्हे की एंट्री की तारीफ

वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाओं की भरमार हो गई है। एक यूजर ने लिखा, “दूल्हा हो तो ऐसा, पूरी लाइमलाइट ले गया।” वहीं दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, “आज नाच ले भाई, कल से वो नचाएगी।” कई लोगों ने अक्षय खन्ना के स्टाइल को इतनी शानदार तरीके से कॉपी करने पर दूल्हे की तारीफ की है।

कुछ यूजर्स ने इसे अब तक की सबसे स्टाइलिश शादी एंट्री भी बताया। कुल मिलाकर FA9LA के स्वैग में की गई यह दूल्हे की एंट्री सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रही है और शादी के ट्रेंड्स को एक नया ट्विस्ट दे रही है।

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन