शादियों का सीजन चल रहा है। सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े वीडियो ट्रेंड कर रहे है। आये दिन शादी से जुड़े कई मजेदार तो कई इमोशनल वीडियो वायरल होते रहते है। शादी में सभी लोग खूब मजाक-मस्ती करते है। शादी में दूल्हा-दुल्हन की एंट्री बहुत खास होती है। ऐसे ही एक शादी में दुल्हन की जबरदस्त एंट्री देखकर स्टेज पर खड़ा दूल्हा जोर-जोर से सीटी बजाने लगा।
वीडियो में दूल्हा-दुल्हन खूब एन्जॉय कर रहे है। दुल्हन अपने परिवार वालों के साथ डांस करते हुए, एंट्री लेती है और यह देखकर स्टेज पर खड़ा दूल्हा जोर-जोर से सीटी बजाने लगता है। दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी के पल को खूब एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।
देखें वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा स्टेज पर खड़ा हो कर अपनी दुल्हनिया का इंतजार कर रहा था। जैसे ही उसकी होने वाली दुल्हन एंट्री करती है वह बेहद खुश हो जाता है और जमकर सीटियां बजाना शुरू कर देता है। दूल्हे की इस हरकत को देखकर दुल्हन हंसने लगती है और वह धमाकेदार डांस करने लग जाती है।
इसके बाद फिर दूल्हा भी दुल्हन के करीब जाता है और डांस करना शुरू कर देता है। दूल्हा-दुल्हन दोनों साथ में डांस करने लगते है। दोनों ही साथ ,में डांस करते हुए काफी क्यूट लग रहे है। यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।